Uttarakhand News: काशीपुर से खटीमा तक सीएम धामी का भव्य स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब – India.Com

Updated Date:March 31, 2026 12:05 PM IST
By India.com Hindi News Desk Edited By Parinay Kumar
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर से खटीमा तक के दौरे के दौरान लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला. इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. मार्ग में बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता समेत कई स्थानों पर लोगों का उत्साह देखने लायक रहा.
जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया. बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आत्मीयता से उनका स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया.
मुख्यमंत्री धामी ने इस स्नेह और समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वागत केवल उनका नहीं, बल्कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार समर्थन उन्हें और अधिक ऊर्जा देता है, जिससे वे प्रदेश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे.

Also Read

More Hindi-news News

More Hindi-news News
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित… और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:March 31, 2026 12:04 PM IST
Updated Date:March 31, 2026 12:05 PM IST
Copyright © 2026. INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News