राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ये हैं प्रदेश के टॉप कॉलेज, जहां से कर सकते हैं इंजीनियरिंग! – AajTak

Feedback
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों के बीच भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. परीक्षा की चुनौती को पार करने के बाद अब सबसे बड़ा टास्क है सही कोर्स और कॉलेज का चयन. कई छात्र अपने भविष्य को लेकर फैसला कर चुके हैं, तो कई अभी भी दुविधा में हैं. लेकिन 12वीं के बाद अगर छात्र इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके अपने ही राज्य में ये कॉलेज एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. 
अगर आप राजस्थान में रहकर ही पढ़ाई करना चाहते हैं, तो ये लिस्ट करें चेक. 
आईआईटी (IIT) जोधपुर 
साल 2008 में स्थापित   आईआईटी (IIT) जोधपुर करीब 850 से अधिक एकड़ में फैला हुआ है. अगर आप यहां पर एडमिशन लेना चाहते हैं, तो सारी डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें. वहीं, इस कॉलेज की फीस करीब 1 लाख रुपये प्रति सेमेस्टर है. 
बिट्स पिलानी 
यह देश का इंजीनियरिंग के लिए सबसे प्रतिष्ठित प्राइवेट कॉलेज में शुमार है. यहां की औसत सैलरी का बात करे तो, ये करीब 30 लाख रुपये हो सकती है. यहां पर एडमिशन BITSAT परीक्षा के जरिए होती है. 
जेआईईटी जोधपुर 
साल 2003 में स्थापित यह प्राइवेट कॉलेज है लगभग 45 एकड़ में फैला हुआ है और AICTE से मान्यता प्राप्त होने के साथ NAAC से A ग्रेड हासिल कर चुका है, साथ ही कुछ कोर्स NBA से भी मान्यता प्राप्त है. इस कॉलेज में एडमिशन REAP काउंसलिंग के माध्यम से होती है. 
एमबीएम यूनिवर्सिटी 
एमबीएम यूनिवर्सिटी राजस्थान के जोधपुर में स्थित एक सरकारी कॉलेज है जिसकी शुरुआत साल 1951 में इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी. यह राजस्थान के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक माना जाता है. इसका कैंपस लगभग 98 एकड़ में फैला हुआ है और यहां B.E/B.Tech, M.E/M.Tech, MCA, Architecture तथा PhD जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. इस कॉलेज में एडमिशन के लिए रीप (REAP) काउंसलिंग और JEE Mains स्कोर को प्राथमिकता दी जाती है. 
मणिपाल यूनिवर्सिटी 
मणिपाल यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2011 में की गई थी. ये एक प्राइवेट कॉलेज है, जो 122 एकड़ में फैला हुआ है. यहां B.Tech, M.Tech, MBA, BBA, होटल मैनेजमेंट जैसे कई कोर्स उपलब्ध हैं. एडमिशन MET (Manipal Entrance Test) या मेरिट के आधार पर होता है. 
ट्रिपल आईटी कोटा
राजस्थान के कोटा शहर में स्थित एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान है, जिसकी स्थापना 2013 में हुई थी. यह भारत सरकार, राजस्थान सरकार और वेदांता ग्रुप के सहयोग से PPP मॉडल के तहत स्थापित किया गया है. इस कॉलेज में एडमिशन JEE Mains और JoSAA काउंसलिंग के जरिए होती है. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News