ChatGPT मेकर Sam Altman पर लगे दुष्कर्म के आरोप, बहन ने कहाः 8 साल तक करते रहे 'गंदी बात', Altman ने आरोप किए खारिज – Aaj Tak

Feedback
ChatGPT OpenAI के CEO Sam Altman की बहन Annie Altman ने उनपर दुष्कर्म के आरोप लगाए. उनकी बहन ने Sam Altman पर एक केस दर्ज कराया है. इसमें आरोप लगाए हैं कि उनका भाई Sam Altman उनके साथ दुष्कर्म करता था, यह मामला 1997 से शुरू हुआ और साल 2006 तक चलता रहा. हालांकि  Sam Altman ने सभी आरोप को खारिज कर दिया है. 
ऐनी एल्टमैन ने यह केस अमेरिका के डिस्ट्रिक कोर्ट में दर्ज कराया है. ऐनी एल्टमैन ने आरोप लगाए हैं कि OpenAI के CEO जब 12 साल के थे और उनकी तब 3 साल की थी, तब Sam Altman ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की शुरुआत की. 
इस केस में दावा किया है कि Sam Altman अपनी बहन को सप्ताह में कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाते थे. इसमें ऑरल सेक्स और पेनिस्ट्रेशन तक शामिल है. ये जानकारी CNBC की रिपोर्ट से मिली है. 
Sam Altman पर दर्ज कराए गए केस में ये भी आरोप लगाए गए हैं कि इसकी वजह से उनकी बहन एनी एल्टमैन को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें डिप्रेशन, मानसिक तनाव और भावनात्मक तनाव  तक शामिल है. 
एनी एल्टमैन इस केस की मदद से चाहती है कि कोर्ट ज्यूरी Sam Altman के खिलाफ ट्रायल शुरू करें और 75 हजार अमेरिकी डॉलर रकम हर्जाने के रूप में दिलाएं. भारतीय करेंसी में इसे कंवर्ट करते हैं तो यह रकम 64 लाख रुपये बनती है. हालांकि Sam Altman ने इस सभी आरोप को खारिज कर दिया है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News