Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: सिंगर मोनाली ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर वाराणसी के इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने खुलासा किया है कि वो सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई हैं। वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह की तबीयत बिगड़ी है और वो अस्पताल में भर्ती हैं
तमिल एक्टर अजित कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया है। वो इस भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। एक्टर इन दिनों अपकमिंग दुबई 24-घंटे की रेस में पार्टिसिपेट करने के लिए दुबई गए हैं। इसी बीच मंगलवार को प्रैक्टिस करने के दौरान उनकी कार का कंट्रोल खो गया और कार बुरी तरह से क्रैश हो गई। हालांकि, इस हादसे में एक्टर बाल-बाल बचे हैं। अजित कुमार की कार क्रैश का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक महीने में 1800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके इतिहास रच दिया। ये ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ऐसे में अब इस मूवी का रीलोडेड वर्जन रिलीज किए जाने का ऐलान किया गया है। इस रीलोडेड वर्जन में 20 मिनट का फुटेज और बढ़ गया है। फिल्म को 11 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Yash Birthday: ट्रक ड्राइवर का बेटा कैसे बना साउथ का रॉकिंग स्टार, KGF से पहले इन फिल्मों से पीटा डंका, क्या आप जानते हैं असली नाम?
दिसंबर 2024 में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का इवेंट हुआ था। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में भगदड़ मच गई थी और हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक महिला की मौत हो गई थी साथ ही एक बच्चा भी घायल हो गया था। इस पर काफी बवाल मचा था। इसके बाद अब राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की चर्चा जोरों पर है। फिल्म के इवेंट में हादसा हो गया है और दो फैंस की मौत हो गई है। इस इवेंट में राम चरण और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद थे। ऐसे में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर ने आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है। इसके साथ ही तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाली थी। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति ने खुद को फिल्म से इसलिए दूर कर लिया क्योंकि इसके शूट में देरी हो रही थी।
फिल्म ‘केजीएफ’ में रॉकिंग स्टार यश के क्रश का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने को-एक्टर को बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यश के साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है।
https://www.instagram.com/p/DEjOu7yTpk5/
टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सिंह सोढ़ी की तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ रोशन सिंह सोढ़ी ने हॉस्पिटल के बेड से अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/DEiO7c0Tiz0/?img_index=1&igsh=YmJvYzM3aWNvcWZ6
सिंगर मोनाली ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर वाराणसी के इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर गुस्सा निकाला है। सिंगर ने कहा कि उनको नहीं पता था कि साल 2024 का अंत और 2025 की शुरुआत एक दिल दहला देने वाली घटना से करनी होगी। वो पिछले साल वाराणसी एक इवेंट के लिए गई थीं। इस इवेंट को लेकर मोनाली ठाकुर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट की वजह से इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर गुस्सा निकाला है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक महीने में 1800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके इतिहास रच दिया। ये ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ऐसे में अब इस मूवी का रीलोडेड वर्जन रिलीज किए जाने का ऐलान किया गया है। इस रीलोडेड वर्जन में 20 मिनट का फुटेज और बढ़ गया है। फिल्म को 11 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा।
https://www.instagram.com/p/DEh1eG1SKf8/?igsh=MWJ2MWh6eDFkdGd5dA%3D%3D
तमिल एक्टर अजित कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया है। वो इस भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। एक्टर इन दिनों अपकमिंग दुबई 24-घंटे की रेस में पार्टिसिपेट करने के लिए दुबई गए हैं। इसी बीच मंगलवार को प्रैक्टिस करने के दौरान उनकी कार का कंट्रोल खो गया और कार बुरी तरह से क्रैश हो गई। हालांकि, इस हादसे में एक्टर बाल-बाल बचे हैं। अजित कुमार की कार क्रैश का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://x.com/Akracingoffl/status/1876595602945089585?
दिसंबर 2024 में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का इवेंट हुआ था। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में भगदड़ मच गई थी और हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक महिला की मौत हो गई थी साथ ही एक बच्चा भी घायल हो गया था। इस पर काफी बवाल मचा था। इसके बाद अब राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की चर्चा जोरों पर है। फिल्म के इवेंट में हादसा हो गया है और दो फैंस की मौत हो गई है। इस इवेंट में राम चरण और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद थे। ऐसे में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर ने आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है।
तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाली थी। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति ने खुद को फिल्म से इसलिए दूर कर लिया क्योंकि इसके शूट में देरी हो रही थी।