LPG कीमतों पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोलीं- केंद्र सरकार की नीतियां ही जिम्मेदार – AajTak

Feedback
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत में उम्मीद से कहीं पहले महसूस किया जा रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां जिम्मेदार हैं. असम में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप लगाए.
असम में वो चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. प्रियंका गांधी ने कहा कि BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार की नीतियों के कारण आगे भी मुश्किलें हो सकती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि विदेश नीति में संतुलन होता, तो हालात इतने जल्दी नहीं बिगड़ते. उन्होंने कहा, “मोदी ने अपनी नीतियों में थोड़ा संतुलन बनाए रखा होता, तो यह स्थिति इतनी जल्दी पैदा नहीं होती.”
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिसके बाद बुधवार को कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई. इस पर प्रियंका ने कहा कि यह भले ही वैश्विक संकट है, लेकिन सरकार की नीतियां हालात को और खराब कर सकती हैं. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा. 
उन्होंने आरोप लगाया कि संसाधनों से भरपूर इस राज्य में सिर्फ एक परिवार ही फायदा उठा रहा है, जबकि आम लोगों के हिस्से में कुछ नहीं आ रहा है. असम के नजीरा में कांग्रेस उम्मीदवार देबब्रत सैकिया के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने शारदा, स्मार्ट सिटी और NC हिल्स जैसे पुराने घोटालों का जिक्र किया.
प्रियंका गांधी ने डबल इंजन सरकार के नारे पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “असल में यह डबल इंजन नहीं, डबल गुलामी की सरकार है. PMअमेरिका की गुलामी में हैं और हिमंत, मोदी की.” उन्होंने चाय बागान मजदूरों की स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी मजदूरी बढ़ाने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने आदिवासी समुदायों के वादे को भी अधूरा बताया.
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि असम में लोगों को डर और धमकी के जरिए नियंत्रित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं से नाम काटने की धमकी देकर रैलियों में लाया जाता है. तिनखोंग में में उन्होंने कहा कि असम प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन इसके बावजूद जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. यहां माफिया और सिंडिकेट का राज है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News