Bihar News Today LIVE: ‘तुम तो ठहरे परदेसी..’ प्रशांत किशोर पर JDU का पोस्टर अटैक, बताया ‘आवारा हवा का झोंका’ – Jansatta

Bihar Latest Breaking News Today LIVE Updates: बीपीएससी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशांत किशोर का मामला काफी बड़ा होता जा रहा है। प्रशांत किशोर की जमानत को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा दावा किया है। प्रशासन के अनुसार प्रशांत किशोर बेऊर जेल नहीं गए थे साथ ही उन्होंने बॉन्ड भी भरा था। इन सबके के बीच पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर समेत उनके 200 समर्थकों पर कोर्ट में भीड़ जुटाने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में FIR दर्ज किया है।
बीपीएससी अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन कोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए अभ्यर्थियों को पटना हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी। वहीं मुजफ्फपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। वहां एक महिला ने अपने जेठ के 12 वर्षीय बेटे का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। ये पूरा मामला प्यार का बताया जा रहा है। वहीं पूर्वी चंपारण में फर्जी प्रमाण पत्र देकर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों पर FIR दर्ज हुई है। इनमें चार महिला शिक्षक भी हैं। इन सभी शिक्षकों की नियुक्ति साल 2006 से 2015 के बीच हुई है। फर्जी मार्कशीट को लेकर अब तक 10519 मामले दर्ज हो चुके हैं जिसमें से 2724 लोगों को आरोपी पाया गया है।
Bihar News Today LIVE: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में जब से प्रशांत किशोर ने आंदोलन छेड़ा है, तब से सत्ता पक्ष उन पर हमलावर है. गिरफ्तारी के बाद से तो एनडीए के नेता उन पर चौतरफा हमला कर रहे हैं. वहीं जुबानी जंग के साथ-साथ अब जन सुराज पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच पोस्टर वार भी शुरू हो गए हैं. जन सुराज के जवाब में आज जेडीयू ने भी पोस्टर के माध्यम से पलटवार किया है। जेडीयू ने आज प्रशांत किशोर की तस्वीर के साथ धमाकेदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनको ‘आवारा हवा का झोंका’ बताया गया है. फिल्मी अंदाज में लिखा है, ‘आवारा हवा का झोंका हूं, आया हूं पल दो पल के लिए.’

वहीं, उसी पोस्टर में जन सुराज पार्टी की तर्ज पर ट्रेन की तस्वीर के साथ जेडीयू ने उनको करारा जवाब दिया है. धीरज कुमार सिंह और पंकज सिंह के हवाले से जारी पोस्टर में फिल्मी गाने के बोल लिखे गए हैं. प्रशांत किशोर के लिए लिखा है, ‘तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे. चुनावी हवा के साथ बह जाओगे.’

पूर्वी चंपारण में फर्जी प्रमाण पत्र देकर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों पर FIR दर्ज हुई है। इनमें चार महिला शिक्षक भी हैं। इन सभी शिक्षकों की नियुक्ति साल 2006 से 2015 के बीच हुई है। फर्जी मार्कशीट को लेकर अब तक 10519 मामले दर्ज हो चुके हैं जिसमें से 2724 लोगों को आरोपी पाया गया है।
मुजफ्फरपुर में एक महिला ने देवर से प्यार के चक्कर में जेठ के बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। महिला का अपने ही शादीशुदा देवर के साथ अफेयर था। जिसका विरोध जेठ कर रहे थे। इसी को लेकर महिला ने जेठ के 12 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी।
नए वायरस HMPV को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों एवं अधीक्षकों को इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
नीतीश सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश सरकार विद्यार्थियों की सबसे बड़ी हितैषी है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी दल तरह-तरह से हथकंडे अपनाकर राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।
बेगुसराय में सुबह ही अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
BPSC परीक्षा रद्द करने को लेकर बिहार सरकार में मंत्री और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि परीक्षा को लेकर जांच चल रही है। अगर जांच में गड़बड़ी सामने आती है तो पूरी परीक्षा रद्द हो सकती है। सरकार ने इसको लेकर मना नहीं किया है।
मुंगेर में मनबढ़ युवक ने आठ साल के बच्चे की सिर में गोली मार दी। ठंड में आग सेकने के दौरान युवक ने बच्चे से सिगरेट लाने को कहा जिस पर बच्चे ने मना कर दिया इस पर आग बबूला होकर युवक ने बच्चे को गोली मार दी।
प्रशांत किशोर को लेकर पटना जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पीके अपने राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोल रहे हैं। उनको 25 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया गया था। साथ ही उनको बेऊर जेल भी नहीं ले जाया गया था।
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के अनुसार पटना में कुल 1.01 लाख नए वोटर बढ़े हैं। जिसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाता 47 हजार से ज्यादा हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News