Gold Silver Price Today: फिर 80,000 के करीब पहुंचा सोना! जानें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Gold Silver Price Today 22 November 2024: सोने और चांदी की कीमत फिर से 80000 रुपये के करीब पहुंचने की कोशिश में है, जिस हिसाब से सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है। उसे देखकर तो ये ही कहा जा सकता है कि अगले सप्ताह सोने के रेट 80 हजार रुपये तक पहुंच सकते हैं। 25 नवंबर सोमवार को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 80 हजार के करीब पहुंच सकती है। फिलहाल, आज यानी 22 नवंबर शुक्रवार को सोने की कीमत 79 हजार रुपये के करीब है। आइए आज सोने और चांदी की कीमत क्या है? जान लेते हैं।
आज 22 नवंबर, शुक्रवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं जिसके बाद लेटेस्ट रेट 71,450 रुपये की जगह 72,250 रुपये हो गए हैं। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपये की जगह 78,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
नोट- ऊपर बताए गए सोने-चांदी की कीमत में कोई टैक्स या चार्ज शामिल नहीं है। मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य टैक्स से सोने-चांदी की कीमत में बदलाव हो सकता है।
 

Edited By
Simran Singh
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News