MI vs PBKS: क्या मुंबई रोक पाएगी पंजाब का विजय रथ? जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026, MI vs PBKS Match Preview: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी. यह मैच गुरुवार, 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है तो वहीं मुंबई की टीम पिछले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, लेकिन पंजाब को हराना टीम के लिए आसान नहीं होगा.  
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है. 5 बार की चैंपियन टीम को लगातार 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 2 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं.
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है. विजज रथ पर सवार PBKS इस समय 7 अंकों और +0.720 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बराबरी कर रहा है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें PBKS ने 17 मैच जीते हैं, जबकि MI ने भी 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि, पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की थी.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. छोट बाउंड्री होने के कारण यहां बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स को थोड़ी बहुत मदद मिलती है, वहीं तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और मूवमेंट मिलती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170 रन के आसपास रहा है.
एक्यूवेदर के मुताबिक, MI vs PBKS मैच के दिन यानी 16 अप्रैल को मुंबई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान अधिकतम 31°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रह सकता है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह. इम्पैक्ट प्लेयर – शेरफेन रदरफोर्ड
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर – नेहल वढेरा.
MI और PBKS के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देखे सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News