CBSE Class 10th Result 2026: कब आएगा 10वीं का रिजल्ट? तारीख, वेबसाइट और चेक करने का तरीका; जानें सब कुछ यहां – News24 Hindi

—विज्ञापन—
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की आखिरी घंटी बज चुकी है और अब शुरू हो चुका है रिजल्ट काउंटडाउन! क्या सीबीएसई इस बार भी मई के मध्य में ही नतीजे घोषित करेगा या छात्रों को मिलेगा कोई बड़ा सरप्राइज? परीक्षाओं के खत्म होते ही छात्रों के मन में उठ रहे तमाम सवालों, जैसे क‍ि कब आएगा रिजल्ट, कहां देखें मार्क्स और एडमिट कार्ड खो जाने पर क्या करें… इन सबका जवाब लेकर आए हैं हम इस खास फोटो गैलरी में। अपनी मार्कशीट पाने के लिए तैयार हो जाइए।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई हैं। अब देशभर के लाखों छात्रों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर टिकी हैं।
हालांकि सीबीएसई ने अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले 3 सालों के ट्रेंड्स (2023, 2024, 2025) को देखें तो 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते (12-13 मई के आसपास) घोषित किया जा सकता है।
छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक पोर्टल्स पर चेक कर पाएंगे: cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.gov.in, DigiLocker.gov.in
रिजल्ट देखने के लिए आपको इन 5 जानकारियों की जरूरत होगी. रोल नंबर 2. स्कूल नंबर 3. एडमिट कार्ड आईडी 4. जन्म तिथि (DOB) 5. सिक्योरिटी पिन। इन्हें अभी से संभाल कर रख लें!
वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं! छात्र UMANG App और DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट सीधे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं।
cbse.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Secondary School Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपनी लॉग-इन डिटेल्स भरें और ‘Submit’ करें। आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।
रिजल्ट की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी खबरें वायरल हो सकती हैं। छात्र केवल cbse.gov.in पर आने वाले आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें। ऑल द बेस्ट!
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News