नासिक पहुंची नेशनल कमीशन फॉर वूमेन टीम, धर्मांतरण की करेगी जांच, पुलिस ने NIA को सौंपे दस्तावेज – Zee News

Nashik News: नासिक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन सही कई तरह के आरोप लगे हैं. मामले की जांच करने के लिए नेशनल कमीशन फॉर वूमेन की टीम आज नासिक पहुंच गई है. 
Trending Photos
Nashik News: नासिक मल्टीनेशनल कंपनी कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. कंपनी के कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन सहित कई तरह के आरोप लगे हैं. मामले की जांच चल रही है. नेशनल कमीशन फॉर वूमेन की टीम आज नासिक पहुंच गई है. जांच कमेटी में नेशनल कमीशन फॉर विमेन के सीनियर कोऑर्डिनेटर समेत चार लोग शामिल हैं. रिटायर्ड जज साधना जाधव, हरियाणा के रिटायर्ड DIG बी के सिन्हा, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट मोनिका अरोड़ा, मामले की जांच करेंगी.

विदेशी फंडिंग की जांच की जाएगी

इस टीम के सदस्य संबंधित जगहों पर इलाके का इंस्पेक्शन करेंगे, साथ ही साथ महिला कर्मचारियों से बात करेंगे, शिकायत करने वालों से मिलेंगे, इसके अलावा धर्मांतरण मामले में विदेशी मदद की जांच भी NIA कर रही है. नासिक पुलिस ने NIA को जरूरी डॉक्यूमेंट्स सौंपे हैं. आरोपियों को पैसे सप्लाई करने वाले सोर्स की जांच की जाएगी. विदेशी फंडिंग की भी जांच की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

नीतेश राणे ने साधा था निशाना
इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने भी बड़ी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम समुदाय के लोगो को कॉर्पोरेट जगत में भी काम ना करने दिया जाए ताकि ये लोग कॉर्पोरेट जिहाद ना फैला सके. आजकल जिस तरह से कॉर्पोरेट जिहाद सामने आ रहा है उसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अब एक टोल नंबर जारी करने पर काम कर रही है. जिस पर किसी भी तरह के जिहाद में फंसी पीड़िता कॉल करके अपना मामला बता सकती है, इससे इनकी पहचान को गुप्त बनाए रखा जाएगा. 
रिसॉर्ट पर ले जाते थे सहकर्मी
SIT की जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी हिंदू महिला सहकर्मियों को लेकर नासिक के त्रयंबकेश्वर रोड पर बने रिसॉर्ट पर आते थे. SIT की टीम रिसॉर्ट में पीड़िता को टॉर्चर करने, उसका यौन उत्पीड़न करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की जांच कर रहे है. जांच टीम ने CCTV फुटेज जब्त कर ली  है. अब तक 12 पीड़िता सामने आ चुकी हैं. दानिश, तौसिफ, शफी, शाहरूख समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एचआर मैनेजर निदा खान को भी SIT की टीम ने पकड़ा है. (इनपुट- योगेश खरे)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News