—विज्ञापन—
आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से सीएसके में रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड किया गया था. सैमसन के एक विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के कारण, चेन्नई फ्रैंचाइजी एम धोनी का इस्तेमाल एक ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर कर सकती है.
स्टार स्पोर्ट्स के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में, रैना ने आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की लाइन-अप में सैमसन की बल्लेबाजी पोजिशन पर अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा, ‘सैमसन एक ब्रांड हैं और कई सालों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे हैं. उनका रोल बहुत क्लीयर होगा. अगर वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं, तो ये अच्छा होगा क्योंकि तब ब्रेविस नंबर 4 पर आएंगे और शिवम दुबे नंबर 5 पर आ सकते हैं. नंबर 6 के लिए, वो प्रशांत वीर या अकील हुसैन पर विचार कर सकते हैं. कितने विदेशी तेज गेंदबाज खेलते हैं, ये भी अहम होगा.
सुरेश रैना ने आगे कहा, ‘कीपिंग के अलावा, सैमसन जिस तरह का माहौल बनाते हैं, वो भी अहम होगा. हमने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान देखा था कि कैसे भीड़ ने उनके लिए चीयर किया था. मुझे लगता है कि नंबर 3 पर उनकी रोल सीएसके के लिए अहम होगा.
रैना ने कहा, ‘आप आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. तब मिडिल ऑर्डर मजबूत दिखता है. एमएसधोनी, मुझे फिर से लगता है कि वो सिर्फ आखिरी 2-3 ओवर ही खेलेंगे. ब्रेविस और दुबे के साथ-साथ, संजू का तजुर्बा भी बहुत अहम होगा.’
सैमसन ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे, जब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. केरल के इस क्रिकेटर ने 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. उन्होंने सुपर 8 राउंड में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 97* रन बनाए, और उसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों में 89 रन और फाइनल में ‘ब्लैक कैप्स’ के खिलाफ 46 गेंदों में 89 रन बनाए.
सैमसन के पास 177 आईपीएल मैचों का एक्सपीरिएंस है, जिसमें उन्होंने 30.94 की औसत और 139.04 के स्ट्राइक रेट से 4,704 रन बनाए हैं; इसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. वो इस लीग में राजस्थान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 2013 से 2025 के बीच खेले गए 149 मैचों में, उन्होंने 31.70 की औसत और 141.24 के स्ट्राइक रेट से 4,027 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in