Vaishali News: DJ पर सियासी गाने से बिगड़ा शादी का माहौल, वैशाली में पथराव के बाद रुकी बारात – Zee News

Vaishali News: वैशाली के कैथोलिया गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. रोड़ेबाजी में कई लोग घायल हुए और बारात तक नहीं निकल सकी, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है.
Trending Photos
Vaisali News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैथोलिया पंचायत के कैथोलिया गांव का है. शनिवार को गांव में गणेश भगत के बेटे पिंटू की शादी थी और पारंपरिक ‘बिलौकी’ की रस्म निभाई जा रही थी. इसी दौरान माहौल खुशियों से भरा हुआ था, लेकिन डीजे पर बज रहे एक भोजपुरी गीत ने अचानक पूरे कार्यक्रम का रंग बदल दिया और खुशी का माहौल तनाव में तब्दील हो गया.

बताया जा रहा है कि गाने में राजनीतिक नेताओं तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का जिक्र था, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. पहले तो दोनों पक्षों के बीच हल्की कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: बगहा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, जांबाज सिपाही ने घायल होकर भी अपरा

Add Zee News as a Preferred Source

इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि बारात तक नहीं निकल सकी. ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना ने पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई. एक मामूली विवाद ने शादी जैसे खुशी के मौके को तनाव और डर में बदल दिया, जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है.
रिपोर्ट: राज कुमार सिंह
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News