यश स्टारर यह फिल्म पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी और इसका क्लैश रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ से होने वाला था। लेकिन ऐन मौके पर गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट बदल कर 4 जून 2026 कर दी गई। हवाला अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के तनाव का दिया गया।
नानी स्टार इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 26 मार्च 2026 थी। लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ संग क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदली और अब श्रीकांत ओडेला निर्देशित यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
सलमान खान स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। 17 अप्रैल 2026 को यह फिल्म रिलीज होने वाली थी। लेकिन रक्षा मंत्रालय के सुझाव के चलते फिल्म की 40 फीसदी शूटिंग फिर से करनी पड़ी और इसकी रिलीज टाल दी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है।
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ को पहले 27 मार्च को रिलीज किया जाना था। लेकिन राम चरण स्टारर इस फिल्म को आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल पर शिफ्ट किया गया। हालांकि, इसकी रिलीज एक बार फिर टली और अब इसे जून 2026 में रिलीज किया जाएगा।
आयुष्मान खुराना स्टारर यह फिल्म पहले 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे 15 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं।
डेविड धवन निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना’ है प्रीपोंड हुई है। पहले यह 5 जून 2026 को आने वाली थी। लेकिन अब वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को 22 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म पहले 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब 28 अगस्त 2026 को पर्दे पर आएगी। फिल्म का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।
इस फिल्म का डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और कार्तिक आर्यन का इसमें लीड रोल है। पहले यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह 12 फ़रवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 14 अगस्त 2026 बताई जा रही थी। लेकिन रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म अब 21 जनवरी 2027 को थिएटर्स में आएगी।
सनी देओल स्टारर इस फिल्म का इंतज़ार फैन्स को बेसब्री से था। पहले यह 13 मार्च 2026 को आने वाली थी। लेकिन इसे पोस्टपोन कर 8 मई 2026 पर पोस्टपोन किया। हालांकि, एक बार फिर यह फिल्म टल गई है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जून में आ सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।