—विज्ञापन—
Kangana Ranaut Black Magic Controversy: कंगना रनौत अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं. हाल ही में फिर से उनके ऊपर काला जादू करने वाला आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा फिर से सामने आ गया है. कई साल पहले उनके Ex बॉयफ्रेंड ने ये गंभीर आरोप लगाए थे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं. अब फिर से उनके Ex बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के पुराने आरोप सुर्खियों में छाए हुए हैं. अध्ययन ने कहा कि कंगना ने उन पर काला जादू किया. (Credit- Pinterest)
अध्ययन ने दावा किया कि कंगना तंत्र-मंत्र करती थीं और उनके खाने में अशुद्ध खून मिलाती थीं. यह बात 2016 में सामने आई थी, जब दोनों का ब्रेकअप हो चुका था. उन्होंने बताया कि कंगना उन पर काला जादू करती थी. (Credit- Pinterest)
अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक रात कंगना ने उन्हें घर बुलाया. समय था रात के 12 बजे. कमरे में सब कुछ काला था- काले पर्दे, काली दीवारें. वहां कुछ अजीब मूर्तियां, आग और डरावनी चीजें रखी थीं. (Credit- Pinterest)
कंगना ने अध्ययन से मंत्र जपने को कहा और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. अध्ययन डर गए और बाहर निकल आए. उन्होंने आगे कहा कि कंगना उन्हें ज्योतिषी के पास भी ले जाती थीं. (Credit- Pinterest)
जब यह बात अध्ययन की मां ने पकड़ी, तब वे ज्योतिष के पास ले गई. जहां पर उन्होंने बताया कि कंगना उनके खाने में अपना गंदा खून (मासिक धर्म का खून) मिलाती हैं. (हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.) यह सब काला जादू करने के लिए था. (Credit- Pinterest)
अध्ययन ने यह भी दावा किया कि कंगना उन्हें कब्रिस्तान में कुछ अनुष्ठान करने के लिए ले जाना चाहती थीं, लेकिन वे नहीं गए. लेकिन अब कंगना ने इन सभी आरोपों पर जवाब दिया है. (Credit- Pinterest)
कंगना रनौत ने हाल ही में इस पुरानी बात पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके एक्स ने उन पर केस किया और कुछ लोग उन्हें चुड़ैल कहने लगे. लोग बोलते थे कि “ये तो चुड़ैल है, खून पीती है, काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है.” (Credit- Pinterest)
कंगना ने इसे विच हंटिंग (डायन शिकार) बताया. उस समय वे सिर्फ 26-27 साल की थीं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों से उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी मेहनत से आगे बढ़ीं. बता दें कि यह विवाद कई साल पुराना है. 2008-09 में कंगना और अध्ययन रिलेशनशिप में साथ थे. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in