—विज्ञापन—
ओटीटी पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फॉरेस्ट थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. दरअसल, यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म में एक जंगल को दिखाया गया है, जो शापित है. यहां जाने वाला हर इंसान रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है. अगर आपको हॉरर थ्रिलर फिल्मे देखना पसंद है, तो यह मूवी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.
हम जिस मूवी की बात कर रहे है, यह एक साउथ सिनेमा की फिल्म है. इस मूवी का नाम ‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ है. इस मूवी में एक रहस्यमयी जंगल को दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.
‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ फिल्म सस्पेंस थ्रिलर प्रेमियों को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी की कहानी एक शापित जंगल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. अगर आपने यह फिल्म एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.
दरअसल, फिल्म में जब आपको सब कुछ ठिक लगेगा, तो उसी वक्त फिल्म में ऐसा ट्विस्ट आएगा कि आपको अंदर से झकझोर कर रख देगा. यह फिल्म 2 घंटे 6 मिनट की है. यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह मूवी 15 अप्रैल 2026 को ओटीटी पर रिलीज की गई है.
आपको बता दें कि साउथ सिनेमा की फिल्म ‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ को बनाने में 6 करोड़ रुपये की लागत आई है. यह फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in