US-Israel-Iran War LIVE: 'ईरान को बातचीत करनी होगी, नहीं तो गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे…', ट्रंप की धमकी – AajTak

Feedback
Strait of Hormuz: होर्मुज को लेकर ईरान का खेल खराब करने की तैयारी
US-Iran War Live: इस्लामाबाद वार्ता को लकेर ईरान ने नहीं दिया अपडेट
हमलावर को पछताने पर मजबूर कर देंगे: ईरान
गालिबफ ने अमेरिका पर दबाव बढ़ाने का लगाया आरोप
ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
बढ़ता तनाव ग्लोबल शिपिंग के लिए खतरा: IMO
अमेरिकी नाकेबंदी के बाद होर्मुज रूट पर बढ़ा खतरा?
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर ईरान में परमाणु ‘डस्ट’ स्थलों का विनाश था: ट्रंप
ट्रंप प्रशासन भ्रष्ट है: कमला हैरिस
अमेरिका से वार्ता का फायदा नहीं
ईरान जंग के लिए नए पत्ते खोलने को तैयार: गालिबफ
ट्रंप ने कहा- जारी रहेगी होर्मुज पर नाकाबंदी
ट्रंप ने कहा- डील होगी, लेकिन अमेरिका की शर्तों पर
ईरान इस्लामाबाद वार्ता को टाल रहा
खत्म होने वाला है दो हफ्तों का सीजफायर
इजरायल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान पर कई हमले किए गए, जिनके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया है. इस बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता की कोशिशें जरूर हुई हैं, लेकिन अब तक युद्ध को लेकर कोई ठोस बातचीत संभव नहीं हो सकी है.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने के लिए इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की चर्चा सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी डेलिगेशन भेजने की बात कही है, लेकिन ईरान की ओर से अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है.
ईरान, ट्रंप की धमकियों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी को लेकर नाराज है और उसने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और संकट अभी टला नहीं है.

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़े सभी लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहें…
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान के साथ तनाव बढ़ने के बाद से बंद हो गया है, इससे पहले ईरान से इसे खोलने की बात कही थी पर फिर अगले ही दिन इसे पूरी तरह बंद घोषित कर दिया. वहीं, अब खाड़ी के अरब देशों ने अपनी रणनीति बदल दी है. बताया जा रहा है कि अब वे पोर्ट से पाइपलाइन तक का रास्ता बना रहे हैं ताकि तेल एक्सपोर्ट बिना होर्मुज की मदद से हो सके. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इराक जैसे अरब देश पहले से बनी पाइपलाइनों का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं और नई प्लान के तहत काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ईरान का खेल खराब करने की तैयारी, होर्मुज पर ईरान का खेल खराब करने की तैयारी, पोर्ट से पाइपलाइन तक इन विकल्पों पर काम कर रहे खाड़ी देश
ईरान इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में हिस्सा लेगा या नहीं, इस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. हालांकि, यह माना जा रहा है कि ईरान ने कूटनीति के लिए दरवाज़ा पूरी तरह बंद नहीं किया है, इसलिए अभी भी बातचीत की संभावना बनी हुई है. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गलिबफ ने इस पर साफ संकेत नहीं दिए हैं. अल जजीरा के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका द्वारा थोपे गए शर्तों पर नहीं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान टकराव के विकल्प के लिए भी तैयार है.
ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय में संचार और सूचना के उप प्रमुख सैयद मेहदी तबातबाई ने कहा- “ईरानी राष्ट्र ने हमेशा शांति और स्थिरता को चुना है, जबकि दुश्मन हमारी चुप्पी और समर्पण की उम्मीद करते हैं. हमने कोई उल्लंघन नहीं किया है और न ही करेंगे, लेकिन हमने अपना बचाव किया है और आगे भी करते रहेंगे. हम हमलावर को उसके कृत्य पर पछताने पर मजबूर कर देंगे और दोबारा ऐसी हिम्मत करने की उसकी इच्छा को जड़ से खत्म कर देंगे.”
शर्तों पर गतिरोध तो नहीं थमेगा युद्ध?
गालिबफ ने अमेरिका पर दबाव बढ़ाने का भी आरोप,#Iran #USA #ATVideo | #AajSubah | @ARPITAARYA | @JournoAshutosh pic.twitter.com/3vNTPPNE5p
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि “ईरान बातचीत करने वाला है, नहीं तो उसे ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा.” ट्रंप ने यह द जॉन फ़्रेडरिक्स शो में फोन इंटरव्यू के दौरान कहा.
इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) के प्रमुख ने कहा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नेविगेशन की स्वतंत्रता के समर्थन में खड़े देश सही संदेश दे रहे हैं. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव ग्लोबल शिपिंग के लिए खतरा बने हुए है. 
अमेरिकी नाकेबंदी के बाद होर्मुज रूट पर बढ़ा खतरा?
जहाज पर कई महीने से रह रहे लोगों की जिंदगी कैसी है?
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता अशरफ वानी#ATVideo #9BajGaye #USIran #StraitOfHormuz | @nehabatham03 | @ashraf_wani pic.twitter.com/jD0ldulYdp
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर ईरान में परमाणु ‘डस्ट’ स्थलों का पूरी तरह से विनाश था.” ट्रंप ने आगे बताया कि ईरान में इन परमाणु डस्ट स्थलों की खुदाई एक लंबी और कठिन प्रक्रिया होगी.
पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को इतिहास का सबसे भ्रष्ट प्रशासन बताया. उन्होंने कहा, “हम ऐसे राष्ट्रपति प्रशासन का सामना कर रहे हैं, जो अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा भ्रष्ट, निर्दयी और अक्षम है.”
मंगलवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस्लामाबाद दौरे की संभावना के बीच ईरान और अमेरिका के बीच अविश्वास और गहरा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान का मानना है कि वॉशिंगटन के साथ किसी भी समझौते का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि अमेरिका पहले भी अपने वादों से पीछे हट चुका है.
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा है कि ‘अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता को ‘समर्पण की मेज’ में बदलने की कोशिश कर रहा है. अगर तनाव और बढ़ता है, तो ईरान ‘जंग के मैदान में नए पत्ते’ खोलने के लिए तैयार है’.
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जल्द ही खत्म होने वाला है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक ईरान से डील नहीं हो जाती, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी. 
अमेरिका-ईरान में दूसरे दौर की वार्ता के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं वेंस!
ट्रंप ने कहा- ”डील होगी, लेकिन अमेरिका की शर्तों पर”#ATVideo #USIran #Islamabad | @JournoAshutosh pic.twitter.com/jhHTJPPFYI
 
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं. लेकिन Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान अपनी बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाने को टाल रहा है. ईरान ने साफ किया है कि जब तक अमेरिका अपनी पाबंदियां (ब्लॉकेड) खत्म नहीं करता, तब तक बातचीत नहीं होगी.
मिडिल ईस्ट एक बार फिर ऐसे मोड़ पर खड़ा नजर आ रहा है, जहां शांति और युद्ध के बीच सिर्फ कुछ घंटे शेष हैं. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं. दो हफ्तों का अस्थायी सीजफायर बुधवार, 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News