सांसद संध्या राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना: जबलपुर में बोलीं-इंडिया गठबंधन ने अपनी सोच उजागर की, महिलाएं क… – Dainik Bhaskar

नारी शक्ति वंदन बिल 2026 के लोकसभा में पारित नहीं हो पाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में भिंड संसदीय क्षेत्र से सांसद संध्या राय ने गुरुवार को जबलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में
सांसद संध्या राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के प्रति अपनी सोच को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में देश की महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी।
भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एक महिला उम्मीदवार की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक अलग मुद्दा है और इसे महिला विरोध से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया है
शिवपुरी के करेरा विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान पर उन्होंने बताया कि पार्टी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। इस पर आगे का निर्णय जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों को दी मर्यादा में रहने की नसीहत
संध्या राय ने जनप्रतिनिधियों को मर्यादा में रहने की नसीहत देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में संयम और गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन मर्यादा का पालन भी उतना ही आवश्यक है।
जब पत्रकारों ने भाजपा शासित राज्यों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि पार्टी इस दिशा में लगातार काम कर रही है। संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। भाजपा केवल आरक्षण की बात नहीं करती, बल्कि जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सांसद राय ने दोहराया कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता मजबूत है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News