'ब्राह्मण को गाली देवे का फैशन आ गइल बा', बोले BJP सांसद रवि किशन – AajTak

Feedback
यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बीच बलिया में उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है. मीडिया से बात करते हुए रवि किशन ने कहा- ‘हां मैं ब्राह्मण हूं  और ब्राह्मण को गाली देना आजकल फैशन हो गया है.’
दरअसल, बीजेपी सांसद परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बलिया जिले पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भगवान भृगु की धरती से कहा- ‘हां मैं ब्राह्मण हूं. देखा एगो फैशन चलल बा, ब्राह्मण को गाली देवे का फैशन आ गइल बा. जेकर मन करत बा बोल देत है. आसान बा ब्राह्मण को गाली देना. हम बहुत बार से सुन रहे थे, मगर आज पहली बार भृगु महाराज के स्थान आए हैं. जब कपारे पर सवार हो जाला तो हमसे कुछ भी बुलवा ले ला.’
उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण लालची नहीं होता है. वो लेने वाला नहीं देने वाला होता है. भिक्षा भी आशीर्वाद देकर या मंत्र पढ़कर लेता है. उसे बस प्यार से ‘पैर लागी’ बोल दो उसी में खुश हो जाता है. भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा के लिए फरसा उठाया था, ऐसे वैसे नहीं संहार किया था. 
वहीं, रवि किशन ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने पर विपक्षी दलों (कांग्रेस, सपा, टीएमसी) को आड़े हाथों लिया. परशुराम जयंती पर उन्होंने इसे ‘महिलाओं के खिलाफ सबसे बड़ा पाप’ बताया और कहा कि देश की माताएं-बहनें उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. 
किशन ने तर्क दिया कि देश की 1.4 अरब आबादी में करीब 70 करोड़ महिलाएं हैं, जो सदन में उचित प्रतिनिधित्व की हकदार हैं. उन्होंने परिसीमन का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में सीटें बढ़तीं, जिससे महिला उम्मीदवारों को राजनीति में अधिक अवसर मिलते, लेकिन विपक्ष ने उन्हें अधिकारों से वंचित कर दिया.
फिलहाल, रवि किशन ने बुधवार सुबह उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए. यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रभु आशीर्वाद प्राप्त किया. करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंनेदर्शन-पूजन किए और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News