ऑल इंडिया 20-20 कप का रोमांचक सेमीफाइनल: लालसोट वॉरियर्स ने दिल्ली को 1 विकेट से हराया, हाड़ौती हंटर्स ने ब… – Dainik Bhaskar

लालसोट के लाल क्लब स्टेडियम में खेले गए ऑल इंडिया 20-20 कप 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में AJF लालसोट वॉरियर्स ने दिल्ली को आखिरी ओवर में 1 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसे लालसोट वॉरियर्स ने अंतिम गेंदों में हासिल कर लिया। रवि मीणा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में हाड़ौती हंटर्स ने बागड़ा डायमंड्स को 86 रनों से करारी शिकस्त दी। हाड़ौती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288/8 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में बागड़ा डायमंड्स की टीम मुकुल चौधरी (79 रन, 26 गेंद, 5 चौके, 9 छक्के) और मुकेश (42 रन, 19 गेंद) की पारियों के बावजूद 202/9 रन ही बना सकी। दिव्यांश तंवर को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल मुकाबला कल शनिवार को सुबह 11 बजे AJF लालसोट वॉरियर्स और हाड़ौती हंटर्स के बीच खेला जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News