रेल मंडल में राजभाषा हिंदी की प्रगति पर की समीक्षा उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर
बुधवार को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी में हुई प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस मंडल के वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नील माधव दास तथा मंडल यातायात निरीक्षक चक्रधरपुर के देवाशीष साहू को रेलवे बोर्ड की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किए जाने पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं, तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी में सराहनीय योगदान के लिए कार्मिक विभाग के अधीनस्थ राजपत्रित अनुभाग को राजभाषा रनिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मंडल में ‘रेल संरक्षा’ विषय पर आयोजित कविता प्रतियोगिता के विजेताओं शेखर कुमार, मुकेश कुमार सिंह एवं कौशल कुमार झा को नकद पुरस्कार, पुस्तक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिया कि मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए कवि सम्मेलन, हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़े। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) सहित विभिन्न शाखा अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सह राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News