0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं और धुरंधर 2 के बीच भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है. दूसरी ओर धुरंधर की सारा अर्जुन मधुबाला (Sara Arjun) की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, आलिया भट्ट की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर खबरें हैं कि ये फिर से पोस्टपोन हो सकती है. इन सबके बीच एक दुखद खबर सामने आई है. हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (Divyanka Sirohi) का 30 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. बर्थडे की बात करे तो मनोज बाजपेयी और श्वेता मेनन आपना जन्मदिन मना रहे हैं. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें.
फिल्म “माइकल” की रिलीज से लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से कहा, ये पहली फिल्म माइकल जैक्सन की पूरी कहानी नहीं बताती. उनके पास बहुत शानदार म्यूजिक है, जो इस हिस्से में शामिल नहीं हो पाया है. इसलिए हमने कहा है कि दूसरी फिल्म के लिए भी जगह है. मैं बता सकता हूं कि हमारी टीम दूसरी फिल्म की तैयारी में लगी हुई है और सही समय आने पर हम इसे आधिकारिक तौर पर ऐलान करेंगे.
Entertainment News Live Updates: टाइगर श्रॉफ के फैंस एक्टर को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. इन सब के बीच टाइगर श्रॉफ का नाम एक और फिल्म से जुड़ा है. टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी नजर आने वाली हैं. Variety India के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला ने एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर को साइन किया है.
एस. एस. राजामौली की महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा स्टार ‘वाराणसी’ कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मैक्सिको 2026 में अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 24 अप्रैल को ‘थंडर स्टेज’ पर एक खास पैनल के जरिए दिखाया जाएगा, जो दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने के इसके सफर में एक बड़ा मील का पत्थर है.
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
साउथ एक्टर राधाकृष्णन पार्थिबन ने कोर्ट से “नो कास्ट, नो रिलिजन” सर्टिफिकेट की मांग की थी. अब ये मांग पूरी हो गई है. कोर्ट ने राधाकृष्णन पार्थिबन को ‘नो कास्ट, नो रिलिजन’ सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया है.
A post shared by Radhakrishnan Parthiban (@radhakrishnan_parthiban)
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल अभी कई बड़ी-बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं. साल की शुरुआत में ही उनकी एक फिल्म आ चुकी है, जो है- ‘बॉर्डर 2’. फिल्म सुपरहिट रही है. पर मार्च में उनकी ‘गबरू’ आने वाली थी, जिसे मई के लिए आगे बढ़ा दिया गया. पर लगता है कि मई का खेल भी बिगड़ गया है. अब मेकर्स कब फिल्म को लाने की तैयारी कर रहे हैं. बता दें, सनी देओल के खाते में पहले ही कई बड़ी एक्शन फिल्में हैं. जिसमें से एक है- Antony. इस फिल्म के लिए फिलहाल वो गोवा में शूट कर रहे हैं. अब वो अगले महीने ही मुंबई लौटेंगे, जिसके बाद गबरू के रिलीज प्लान का खुलासा होगा.
मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर विपुल अमृतलाल शाह ने ‘गवर्नर’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी कर दिया है. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)
आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ की ज्यादातर शूटिंग जापान में हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आइडिया असल में आमिर खान का था. अपनी फिल्मों ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ के जापान में रिलीज होने के बाद वहां के साथ उनका अनुभव काफी शानदार रहा था, इसलिए इस बार वो वहां के लुभावने नजारों और कुदरती खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे.
A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)
Entertainment News Live Updates: समय रैना के नए कॉमेडी स्पेशल Still Alive ने इतिहास रच दिया है. जी हां, ये यूट्यूब पर दुनियाभर में सबसे अधिक देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल बन गया है. ऐसा दावा समय रैना ने किया है. उन्होंने इस बारे में AI चैट बॉट से पूछा था.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भूत बंगला ने मामूली गिरावट के साथ छठे दिन 6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ अब इसका घरेलू कुल कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6) अब 78.06 करोड़ हो गया है. पढ़ें पूरी खबर-
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
डेविड धवन ने सलमान खान के साथ अपने अनोखे रिश्ते पर दिल खोलकर की बात. उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए उन्हें सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक बेहद नेक दिल और इमोशनल इंसान बताया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका रिश्ता फिल्मों से कहीं आगे बढ़कर है और उनके निजी जीवन तक फैला हुआ है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, लव एंड वॉर ईद 2026 पर रिलीज नहीं होगी. खबर है कि, आलिया, रणबीर और विक्की कौशल की लव एंड वॉर शूट समय से शुरू हुआ था, लेकिन अब डिले हो गया है. फिल्म नवंबर 2025 में पूरी होनी थी. लेकिन नई चेकलिस्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग डिले चल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का डिले शेड्यूल बजट ईश्यूज की वजह से हुआ. संजय लीला भंसाली खुद फिल्म को फंड कर रहे हैं और फंड पर रि-वर्क कर रहे हैं ताकि फिल्म डेडलाइन पर पूरी हो सके.
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 35वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 1121.09 करोड़ हो गई है.
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
डीप क्लींजिंग देने का काम कर सकते हैं ये Men Face Wash
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को
Subscribe to our Newsletter!
इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे