UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं में बेट‍ियों का दमदार र‍िजल्ट, मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का एकछत्र राज – AajTak

Feedback
UP Board result: हाईस्कूल टॉपर्स की पूरी जानकारी
आ गए 10वीं बोर्ड टॉपर्स के नाम
ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं में 90 और 12वीं में 80 फीसदी पास
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
UP Board Result: र‍िकॉर्ड समय में 10वीं का र‍िजल्ट, 2025 का र‍िकॉर्ड टूटा
UP Board Result 2026: र‍िजल्ट में हो रही ‘हाइब्रिड टेक्नोलॉजी’ की परीक्षा
UP Board Result Live: मार्कशीट में इस बार होंगे 16 सिक्योरिटी फीचर्स
UP Board Class 10th Result 2026: स्क्रूटनी के लिए तैयार रहें
UP Board Class 10th Result: जेल में बंद कैदियों ने भी दी है परीक्षा
UP Board Class 10th Result Live: ग्रेडिंग सिस्टम से समझें अपनी परफॉर्मेंस
UP Board Result डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट
UP Board Class 10th Result 2026: र‍िजल्ट के पल-पल की जानकारी आजतक पर
UP Board Result 2026: क्या फिर टूटेगा सौम्या पटेल का ‘अटूट’ र‍िकॉर्ड?
UP Board Class 10th Result Live: 1.53 लाख शिक्षकों ने जांची 2.85 करोड़ कॉपियां
UP Board Class 10th 12th Result: टॉपर्स के लिए योगी सरकार का ‘गिफ्ट प्लान’ तैयार
UP Board Result Live: वेबसाइट स्लो हो तो ये ‘डायरेक्ट लिंक’ आएगा काम
UP Board Result: प्रयागराज मुख्यालय में हलचल तेज, कुछ ही घंटों का इंतजार
aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट 
UP Board Result Live: सीएम योगी दे सकते हैं मेधावियों को बधाई
UP Board Result: सर्वर पर लोड बढ़ने की आशंका, तैयार रखें ये 2 विकल्प
UP Board Class 10th Result 2026: एडमिट कार्ड रखें अपने पास
UP Board Result 2026: उमंग ऐप पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
UPMSP Class 10th Result: ग्रेस मार्क्स की क्या है अहमियत
UPMSP UP Board 10th Result: टॉपर्स के लिए मुख्यमंत्री का विशेष पुरस्कार
UP Board Class 10th Result 2026: स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा
UP Board Class 10th Result: SMS से बिना इंटरनेट देखें नंबर
UP Board Class 10th Result Live: सुरक्षा के लिए 16 लेयर वाली मार्कशीट
UP Board Result 2026: क्या फिर बेटियां मारेंगी बाजी?
UP Board Result Live: डिजिलॉकर (DigiLocker) से मार्कशीट कैसे पाएं?
UP Board Result: कब और कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम के माध्यम से नतीजों की घोषणा कर दी. इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में लगभग 27.51 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपनी मार्कशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट 
हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड ने इस साल भी अपनी ‘सबसे तेज’ होने की छवि बरकरार रखी है. परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थीं और मात्र 30 दिनों के भीतर बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे.
नतीजों के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, इसलिए छात्रों को DigiLocker और UMANG ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगा सकते हैं. पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. रिजल्ट के साथ ही आज प्रदेश के टॉप-10 मेधावियों की सूची और जिलावार उत्तीर्ण प्रतिशत के आंकड़े भी साझा किए हैं. 
माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है.
प्रथम (97.83%): सीतापुर की कशिश वर्मा (बाबूराम सावित्री देवी इण्टर कॉलेज) और बाराबंकी की अंशिका वर्मा (द मॉडर्न एकेडमी इण्टर कॉलेज) ने साझा रूप से टॉप किया है.
द्वितीय (97.50%): बाराबंकी की अदिति ने दूसरा स्थान हासिल किया है.
तृतीय (97.33%): तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अर्पिता (सीतापुर), ऋषभ साहू (झांसी) और परी वर्मा (बाराबंकी) को मिला है.
यहां हम आपको दसवीं बोर्ड टॉपर्स के नाम दे रहे हैं 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in , results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है.यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा. 
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. 
यूपी बोर्ड ने इस साल 23 अप्रैल को र‍िजल्ट जारी कर पिछले साल (25 अप्रैल) का र‍िकॉर्ड तोड़ दिया है. बोर्ड की यह मुस्तैदी दर्शाती है कि कॉपियों के मूल्यांकन से लेकर डेटा प्रोसेसिंग तक का काम कितनी तेजी से हुआ है.
 
प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर जैसे बड़े केंद्रों पर अंकों को ‘हाइब्रिड’ (मैनुअल और डिजिटल) तरीके से अपलोड किया गया है. इसका र‍िजल्ट आज शाम दिखेगा कि क्या बोर्ड शून्य-गलती (Zero Error) का अपना लक्ष्य पा सका है.
इस साल यूपी बोर्ड की मार्कशीट को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए 16 नए सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं. कुछ को नंगी आंखों से देखा जा सकता है, जबकि कुछ को जांचने के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत होगी. यानी आपकी डिजिटल मार्कशीट अब और भी ज्यादा सुरक्षित है.
अगर आपको लगता है कि किसी विषय में आपको उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो घबराएं नहीं. बोर्ड र‍िजल्ट के एक हफ्ते के भीतर स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के फॉर्म जारी करेगा. आप अपनी कॉपी को दोबारा चेक करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे.
यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस साल कई केंद्रों पर जेल में बंद कैदियों ने भी हाथ आजमाया है. शाम को यह देखना दिलचस्प होगा कि समाज की मुख्यधारा से दूर इन परीक्षार्थियों का सफलता प्रतिशत क्या रहता है.
10वीं में बोर्ड अंकों के बजाय ग्रेड भी देता है. अगर आपका स्कोर 91-100 के बीच है तो आपको A1 ग्रेड मिलेगा. वहीं 81-90 के लिए A2 ग्रेड तय है. पास होने के लिए कम से कम ‘D’ ग्रेड (33-40 अंक) लाना अनिवार्य है.
 
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब स‍िर्फ दो घंटे बचे हैं. लाखों छात्रो और उनके अभ‍िभावकों की धड़कनें तेज हो रही हैं. आपके ल‍िए इस बार रिजल्ट चेक करने के ल‍िए डिजिलॉकर का माध्यम भी है जहां से आप सीधे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. 
📢 माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश 2026

कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी होंगे!
दिनांक: 23.04.2026
समय: शाम 4 बजे

अपना रिजल्ट आसानी से देखें:
🔗 https://t.co/nmrcVm9cvy
सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं!#UPBoard #UPBoardResults #Results2026 #DigiLockerpic.twitter.com/xrCRVLE3N8
 
आजतक की टीम सीधे प्रयागराज मुख्यालय से लाइव है. र‍िजल्ट की घोषणा होते ही सबसे पहले टॉपर्स के नाम और जिलेवार र‍िपोर्ट आपको यहीं मिलेगी. पेज को रिफ्रेश (Refresh) करते रहें.
2016 की टॉपर सौम्या पटेल के 98.67% के आंकड़े को पिछले 10 सालों में कोई पार नहीं कर पाया है. आज सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या 2026 का कोई मेधावी इस ‘जादुई’ आंकड़े के पार निकल पाएगा.
इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन में भी र‍िकॉर्ड बनाया है. 1.53 लाख से अधिक परीक्षकों ने महज 12 दिनों में करोड़ों कॉपियां जांची हैं. इसी फुर्ती की वजह से र‍िजल्ट पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले ही जारी किया जा रहा है. 4 बजे यह मेहनत अंकों के रूप में स्क्रीन पर होगी.
सूत्रों के मुताबिक, इस साल भी राज्य स्तर के टॉपर्स को नकद इनाम, लैपटॉप और उनके नाम पर गांव में पक्की सड़क बनाने जैसे सम्मान दिए जा सकते हैं. जिला स्तर के मेधावियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा आज शाम र‍िजल्ट के साथ संभव है.
र‍िजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करेंगे, जिससे आधिकारिक साइट पर लोड बढ़ सकता है. छात्र वैकल्पिक तौर पर upresults.nic.in और aajtak.in जैसे पोर्टल्स पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इन लिंक्स को अभी अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें.
UP Board Class 10th Result
UP Board Class 12th Result
प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद् के मुख्यालय में र‍िजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दोपहर 2 बजे के बाद से ही वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ठीक शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लैपटॉप खोलेंगे और र‍िजल्ट का लिंक एक्टिव करेंगे.
हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस बार भी ट्विटर (X) के जरिए टॉपर्स को बधाई दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने टॉपर्स की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है. शाम 4:15 बजे तक आधिकारिक ट्वीट आने की संभावना है.
शाम 4 बजे जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, 27 लाख से ज्यादा छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे. ऐसे में आधिकारिक साइट upmsp.edu.in के साथ-साथ छात्र upresults.nic.in को भी टैब में खोलकर रखें ताकि बिना देरी र‍िजल्ट देख सकें.

 
रिजल्ट देखते समय हड़बड़ी से बचने के लिए छात्र अपना एडमिट कार्ड अभी से ढूंढ लें. रोल नंबर के साथ-साथ आपको अपने ‘स्कूल कोड’ की भी जरूरत पड़ सकती है. अगर रोल नंबर खो गया है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क कर इसे प्राप्त करें.
देखें आध‍िकार‍िक नोट‍िस 
भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव स्ट्रीम होगा. छात्र ऐप के ‘All Services’ सेक्शन में जाकर ‘State Board’ सर्च करें. यहां अपना विवरण डालकर आप बिना किसी तकनीकी अड़चन के अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड की नीति के अनुसार, यदि कोई छात्र किसी एक विषय में बहुत कम अंकों से फेल हो रहा है, तो उसे अधिकतम 5 अंकों तक का ग्रेस मार्क्स दिया जा सकता है. यह नियम केवल उन्हीं छात्रों पर लागू होता है जो बाकी विषयों में उत्तीर्ण हैं.
 
उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि राज्य स्तर के टॉपर्स को नकद पुरस्कार, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. आज शाम 4 बजे मेधावी छात्रों के नामों की घोषणा के बाद जिला प्रशासन उनके घर जाकर उन्हें बधाई देगा.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे चेक करें र‍िजल्ट, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाते, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड रिजल्ट के कुछ दिनों बाद ‘स्क्रूटनी’ और ‘कम्पार्टमेंट’ परीक्षा के फॉर्म जारी करेगा. इससे छात्र अपना साल बचा सकेंगे और अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे. इसकी पूरी जानकारी आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result 2026 Live: आज आएगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, कैसे सबसे पहले देख पाएंगे अपना स्कोरकार्ड
ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए SMS सुविधा वरदान है. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: UP10 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आपका विषयवार अंक आपके फोन पर मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगा.
इस साल बोर्ड ने मार्कशीट में खास सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं. इसमें एक विशेष QR कोड होगा जिससे छात्र अपनी मार्कशीट को डिजिटल रूप से सत्यापित (Verify) कर सकेंगे. इससे फर्जी मार्कशीट के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगेगी. सचिव भगवती सिंह ने इसे बोर्ड की बड़ी उपलब्धि बताया है.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper: कौन है यूपी बोर्ड की वो टॉपर, नहीं टूट पा रहा जिसका रिकॉर्ड, IAS बनना है सपना
पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को देखें तो हाईस्कूल में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है. 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 93% के करीब था. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल भी लड़कियां टॉपर्स की लिस्ट में अपना दबदबा बना सकती हैं. शाम 4 बजे यह सस्पेंस खत्म हो जाएगा.
वेबसाइट लोड न होने पर छात्र DigiLocker ऐप का इस्तेमाल करें. यहां ‘Education’ सेक्शन में यूपी बोर्ड का चुनाव करें और रोल नंबर दर्ज करें. आपकी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट यहाँ सुरक्षित रहेंगे, जिन्हें आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह सर्टिफिकेट उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए पूरी तरह मान्य (Valid) होगा.
UPMSP आज शाम 4 बजे हाईस्कूल का रिजल्ट पोर्टल ओपन कर देगा. छात्र अपने पास रोल नंबर और जन्म तिथि तैयार रखें. रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ‘Result’ टैब पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें. मोबाइल पर रिजल्ट सेव करने के लिए ‘Save as PDF’ का विकल्प चुनें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News