सिलेंडर के लिए डीएसी आने के बाद सात से आठ दिन तक करना पड़ रहा इंतजार – Hindustan Hindi News

रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। युद्ध विराम की खबरों के बीच भी जिले का बैकलॉग दो लाख 66 हजार सिलेंडर के आसपास है। इसमें आईओसीएल का बैकलॉग 1.44 लाख का है। जबकि बीपीसीएल को 62 हजार और एचपीसीएल का बैकलॉग भी लगभग 60 हजार का है। सिलेंडर की किल्लत ने आमजनों को परेशान कर रखा है। स्थिति यह है कि लोग एजेंसियों पर आधी रात से कतार लगाकर खड़े होते हैं और रातभर जागरण के बाद भी सुबह सिलेंडर नहीं मिलता है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध में विराम की खबरों के बीच जिले में चल रही रसोई गैस की किल्लत थमने के आसार थे।
लेकिन हालात यह हो चुके हैं कि अभी स्थिति बहुत सामान्य नहीं हो सकी है। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आने के बाद भी सात से आठ दिन तक समय लग रहा है। इसके लिए भी बहुत पैरवी करनी पड़ रही है। मीरापुर नेशनल गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने वाले राधे मोहन अग्रवाल ने बताया कि उनका डीएसी 12 अप्रैल को आ चुका है। उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी गुरुवार को हुई। वो भी तब जब इसके लिए एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मुट्ठीगंज के पद्मा गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने वाली कृतिका शर्मा ने बताया उनका डीएसी 10 अप्रैल को आया था। सिलेंडर की आपूर्ति 19 अप्रैल को हुई। गुरुवार को वो अपने पड़ोसी के साथ उनके डीएसी पर डिलेवरी की जानकारी लेने आई थीं। पड़ोसी का डीएसी भी 19 अप्रैल को आया था। अफसरों का कहना है कि सिलेंडर की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। बैकलॉग की बात की जाए तो यह कम हुआ है। पहले तीन लाख के आसपास चल रहा था। अब इसकी ढाई लाख से दो लाख 70 हजार के बीच में स्थिर चल रहा है। सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि बैकलॉग खत्म करें। पेट्रोलियम कंपनियां भी रोजाना के बैकलॉग को देखकर अधिक मांग वाली एजेंसी को अधिक आपूर्ति कर रही हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News