Feedback
मूलांक 7: जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 है.
नंबर 7- 25 अप्रैल 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 3 है. आज का दिन अंक 7 के लिए शुभफलकारक है. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. कार्यगति को बल मिलेगा. मित्रों और वरिष्ठों की मदद से सहज आगे बढ़ेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे. महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट हो सकती है. करियर कारोबार में प्रभावशाली रहेंगे.योजनाएं बल पाएंगी. इच्छित स्थिति बनाए रखेंगे. निजी विषयों में प्रभाव बढ़ेगा. मित्रों को समय देंगे. केतु के अंक 7 के व्यक्ति सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं. परंपरा और नवाचार का सामंजस्य बनाए रखते हैं. अक्सर किसी खोज में बने रहते हैं. आज इन्हें कार्यप्रबंधन संवारना है. शैली पर ध्यान देना है. आकर्षण बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- पेशेवर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. विविध कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे. आर्थिक मामले हितकर बनेंगे. लाभ और विस्तार के मौके बढ़ेंगे. समकक्षों से सामंजस्य रहेगा. वरिष्ठों से तालमेल रखेंगे. कारोबारी परिणाम अनुकूल रहेंगे. कोशिशें बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. व्यवस्था मजबूत होगी.
पर्सनल लाइफ- घर में सुख सौख्य रहेगा. सपरिवार हर्ष आनंद से रहेंगे. रिश्ते मधुर बनाए रहेंगे. प्रियजनों के साथ सुख साझा करेंगे. परस्पर प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी की बात ध्यान से सुनें. सबके हितों का ध्यान रखें. शुभकार्यों की रूपरेरखा बनेगी. परिजनों का साथ सहयोग रहेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- खानपान पर ध्यान देंगे. साज संवार बढ़ाएंगे. साक्षात्कार में प्रभाव बनाए रहेंगे. स्वास्थ्यगत दोष दूर होंगे. उत्साह मनोबल ऊंचा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 3, 4, 6, 7, 8 और 9
फेवरेट कलर्स- लहसुनिया
एलर्ट्स- भटकाव में न आएं. बजट से चलें. गंभीरता बनाए रहें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू