शादी के बंधन में बंधे ‘पुष्पा’ के भाई, ट्रेडिशनल अंदाज में निभाई रस्में, सामने आई INSIDE Photos – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Allu Sirish And Nayanika Reddy Wedding Photos: ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने शुक्रवार को नयनिका संग शादी की रस्में निभाई.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में 26 फरवरी, 2026 शादी की. कपल की शादी काफी चर्चा में रही. ऐसे में अब अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष अपनी वेडिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में अब वह नयनिका के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)
अल्लू शिरीष तेलुगु फिल्मों में अभिनय करते हैं. वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई हैं. अल्लू शिरीष की पत्नी नयनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में शादी की रस्मों की झलक मिली. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)
साथ ही दूल्हा-दुल्हन का पहनावा भी खूब चर्चा में रहा. नयनिका के लुक की बात की जाए तो उन्हें कांजीवरम साड़ी में देखा जा सकता है. उन्होंने रूबी और डायमंड जूलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)
वहीं, अल्लू शिरीष को सिल्क कुर्ता और धोती में देखा गया था. कपल साउथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए और साउथ ट्रेडिशन के साथ ही शादी की रस्में भी निभाई. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)
नयनिका ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं. साथ ही परिवार वालों के साथ भी हंसी-खुशी के पलों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों को रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)
इस दौरान अल्लू शिरीष और नयनिका के चेहरे पर शादी की खुशी साफ तौर से झलक रही थी. दोनों एक-दूसरे को पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. शादी की थीम में फूलों की खास डेकोरेशन की गई थी. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)
अल्लू शिरीष और नयनिका ने लव मैरिज की थी. दोनों सियोल में हुई एक शादी में मिले थे. बाद में एक ट्रिप के दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ी थीं. बाद में उन्हें प्यार का एहसास हुआ था. अब दोनों हमेशा के लिए एक हो गए. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)
बहरहाल, अल्लू शिरीष के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो पिछले साल उनकी फिल्म ‘बडी’ (Buddy) को रिलीज किया गया था. कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी उनके पास हैं. (Photo- Nayanika Reddy/Instagram)

न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News