Jewar Airport Update: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन; जानें 8 बड़ी बातें – Jewar Airport start date final PM Modi to Inaugurate India Largest Airport on March 28 yogi adityanath announced UP me – News24 Hindi

—विज्ञापन—
उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर (Noida International Airport) का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मेगा प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित करेंगे।
अपनी सरकार के सफल 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले जो यूपी विकास की दौड़ में पीछे था, आज वह $1 ट्रिलियन (एक लाख करोड़ डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
जेवर एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन जाएगा जहां 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। वर्तमान में यूपी में 16 घरेलू और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले से ही काम कर रहे हैं। जेवर इस कड़ी में पांचवां और सबसे विशाल नाम है।
सीएम योगी के अनुसार, जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि यूपी की अर्थव्यवस्था का ‘गेम-चेंजर’ है। भविष्य में इससे ₹1 लाख करोड़ का राजस्व (Revenue) मिलने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।
रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए सीएम ने कानून-व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में 2.19 लाख पुलिसकर्मियों की पारदर्शी भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि आज त्योहारों के समय भी कहीं दंगों का डर नहीं है, यही असली ‘गुड गवर्नेंस’ है।
यूपी की कृषि विकास दर 8.5% से बढ़कर 18% हो गई है। किसानों को अब तक ₹3.16 लाख करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, MSME सेक्टर के जरिए राज्य में करीब 3 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
सीएम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग नोएडा आने से डरते थे, लेकिन आज देश के 55% मोबाइल फोन अकेले नोएडा में बन रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट इस औद्योगिक क्रांति को और रफ्तार देगा।
सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि आज से शुरू हो रही नवरात्रि के दौरान वे गांव-गांव जाकर गरीब परिवारों, कारीगरों और महिलाओं को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें। 9 साल के जश्न का यह सिलसिला पूरे 9 दिनों तक चलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News