‘जिंदा हूं मैं और…’, खुद को लेकर चल रही अटकलों के बीच LIVE आए नेतन्याहू, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर क्या बोले? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Middle East War Update: खुद को लेकर चल रही अटकलों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू लाइव आए और करीब 45 मिनट की स्पीच देकर दुश्मनों को चारों खाने चित्त कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं जिंदा हूं, स्वस्थ हूं और आप सभी के सामने खड़ा हूं। 20 दिन में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं। इसलिए ईरान के हमले में अपनी मौत की खबरों को खारिज करता हूं। मेरी मौत को लेकर चल रही अटकलें झूठी, निराधार और फर्जी हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ चलाया है। हमारे सिर्फ 3 लक्ष्य हैं। पहला परमाणु खतरे को खत्म करना। दूसरा बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को खत्म करना और इन दोनों खतरों को जमीन में गहराई तक दफन होने और हवाई हमले से बचने से पहले ही खत्म करना। तीसरा ईरानी जनता के लिए उनकी आजादी हासिल करने और ऐसी परिस्थितियां बनाना कि वे अपनी किस्मत खुद तय करें और खुद लिखें।
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu at a Press Conference says, "I just want to say I'm alive and you're all witnesses. Now that I dispatch this piece of fake news, I want to give you an update on Operation Roaring Lion. Under President Trump's visionary leadership, America… pic.twitter.com/VOs3kIsxwV
नेतन्याहू ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने की जरूरत होगी। इसके लिए तेल पाइप लाइनों, गैस पाइप लाइनों को अरब प्रायद्वीप से पश्चिम की ओर सीधे इजरायल तक, सीधे हमारी भूमध्यसागरीय बंदरगाहों तक ले जाइए और आप हमेशा के लिए स्ट्रेट से आवाजाही करने में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पा लेंगे। इसलिए मैं इस युद्ध के बाद आने वाले समय को बदलाव के रूप में देखता हूं, जो पूरी दुनिया के लिए होगा?
नेतन्याहू ने दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट ईरान के साउथ पार्स पर हमले का बचाव किया और कहा कि ट्रंप अपने फैसले खुद लेते हैं और इजरायल अपने फैसले खुद लेता है। ट्रंप ने भविष्य में तेल-गैस प्लांट पर हमलों को रोकने के लिए कहा था। साउथ पार्स पर हमला करने की घटना में इजरायल अकेला शामिल था, लेकिन अब राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें भविष्य में ऐसे हमले न करने के लिए कहा था और एक बार फिर हमलों को लेकर चेताया है और हम मानेंगे।
नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध इजरायल जीत रहा है। ईरान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बना सकता और यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं कर सकता। अब ईरान पूरी दुनिया को परमाणु हमले की धमकी देकर ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। 20 दिन की जंग में ईरान के पास संवर्धित यूरेनियम और संवर्धन करने की क्षमता खत्म हो चुकी है। ईरान अब ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने में भी सक्षम नहीं रहा है।
Prime Minister Benjamin Netanyahu, this evening, to the Foreign Press:

“First of all, I just want to say I'm alive, and you're all witnesses.
Now that I dispatched this piece of fake news, I want to give you an update on Operation Roaring Lion. pic.twitter.com/VJnWRkXQul
ईरान की लीडरशिप खत्म हो चुकी है। ईरान के लोगों को आजादी का हक देना लक्ष्य है। अमेरिका हमारा सबसे अच्छा दोस्त है और इजरायल-अमेरिका का तालमेल काफी मजबूत हैं। हमने साथ मिलकर आज तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों पर कोई दवाब नहीं होता है। वे अपने फैसला खुद लेते हैं और उनके फैसले बेहद अहम होते हैं, जो इजरायल को भी मान्य होते हैं। अमेरिका को इजरायल ने इस युद्ध में नहीं धकेला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News