पानीपत के औद्योगिक थाना क्षेत्र के किशनपुरा इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने लड़की को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बरामद किया है.
Trending Photos
Panipat News: पानीपत के औद्योगिक थाना क्षेत्र के किशनपुरा इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने लड़की को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया है और आगे की पूछताछ जारी है.
किशनपुरा निवासी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी रविवार, 19 अप्रैल की शाम सब्जी लेने बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने आरोप लगाया था कि सुभान अली नामक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है. इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना इंडस्ट्रियल सेक्टर-29 और किशनपुरा चौकी की टीम ने जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लड़की गाजियाबाद में है और वहां किसी ने लड़के और लड़की को काबू किया हुआ है. सूचना मिलते ही पानीपत पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नाबालिग को बरामद कर वापस ले आई.
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने बताया, किशनपुरा चौकी और थाना सेक्टर-29 की पुलिस इस मामले में सक्रियता से कार्रवाई कर रही थी. लड़की को गाजियाबाद से बरामद कर लिया गया है. हमें वहां से सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती को वहां काबू किया गया है, जिसके बाद पुलिस टीम उन्हें लेकर आई.
डीएसपी ने कहा कि शुरुआती जानकारी में दो लड़कों के नाम सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है. पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस पूरी घटना में किसका क्या रोल है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में लोडिंग ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नामजद समेत 10 पर एफआईआर
(पानीपत से राकेश भयाना की रिपोर्ट)
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.