लुधियाना| गांव गोइंदवाल स्थित शनिगांव में शनिवार को भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत नजारा दिखा जहाँ साप्ताहिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं ने शनिदेव के चरणों में शीश नवाया। मुख्य सेवादार कर्मजीत सिंह मान की देखरेख में कार्यक्रम की शुरुआत पूजन से हुई। शाम
पूरा मंदिर परिसर जय शनिदेव के जयघोष से गूंज उठा। संगत को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु शून्य प्रभु ने कहा कि जीवन में वर्तमान सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि बीता समय वापस नहीं आता और भविष्य हमारे हाथ में नहीं है इसलिए आज के हर क्षण को सोच-विचार कर एवं होशपूर्वक जीना ही आध्यात्म का असली गुण है।आरती के बाद भव्य हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। शनि देव का तैलाभिषेक किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.