लंबा जीना चाहते हैं? इन 111 साल के दादा से लीजिए जिंदगी बड़ी करने की सलाह – Hindustan Hindi News

कहते हैं कि इस धरती पर जो आया है उसका समय निश्चित है। यानि कौन कब मरेगा और कब पैदा होगा इस का समय पहले से ही तय हो चुका है। लेकिन यह धार्मिक किताबों की बातें हैं। नास्तिक लोगों की मानें तो इंसान किसी जानवर की तरह ही है, बस थोड़ा सा ज्यादा विकसित है। ऐसे में वह कब तक जिंदा रहेगा वह उसकी आदतों और उसकी क्षमता पर निर्भर करता है। ऐसी ही कुछ आदतों को बताया है अमेरिका के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 111 साल के लुइस कैनो ने। उन्होंने अपनी लंबी जिंदगी का श्रेय इन्हीं आदतों को दिया है।
पिछली एक शताब्दी से ज्यादा समय से जीवित कैनो का जन्म 9 दिसंबर को कोलंबिया में हुआ था। वहीं पर पढ़ाई करने के बाद कूनो ने कोलंबियाई सेना में नौकरी की और फिर बाद में एक बस कंपनी की भी स्थापना की। इसके बाद वह अपने परिवार समेत अमेरिका आ गए और यहीं पर जिंदगी गुजारना शुरू कर दी।
111 साल के कूनो अमेरिका में अपनी जिंदगी शुरू करना सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। कूनो ने अपनी लंबी जिंदगी का श्रेय अपनी कुछ अच्छी आदतों को दिया। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कूनों ने बताया कि उन्होंने अपने 111 साल के जीवन में कभी भी धुम्रपान या शराब का सेवन नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने आरामदायक और पूरी नींद ली है। तीसरे नियम के तौर पर उन्होंने पूरे जीवन के दौरान सभी लोगों के साथ नैतिक तौर पर अच्छा व्यवहार किया।
कूनो की उनकी जीवनशैली ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कैनो लंबे समय से सब्जियों से भरपूर आहार लेते रहे हैं, जिसमें नियमित रूप से बीन्स, मिर्च, एवोकाडो और प्याज शामिल हैं। वे 105 वर्ष की उम्र तक बागवानी करते रहे और मछली पकड़ना, बॉलिंग और बिलियर्ड्स जैसे शौक का आनंद लेते रहे। परिवार भी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वे अपने 10 बच्चों में से दो के साथ रहते हैं और अपनी खुशी का बड़ा श्रेय अपने बड़े परिवार को देते हैं, जिसमें 11 पोते-पोतियाँ और कई पर-परपोते शामिल हैं। उनकी पत्नी का निधन 2004 में हो गया था।
जनवरी में लॉन्गवीक्वेस्ट से बातचीत में उनके परिवार ने बताया कि यह 111 साल के बुर्जुग अब स्थानीय स्तर पर एक तरह के सेलिब्रिटी बन गए हैं। हर साल उनके जन्मदिन के साइनबोर्ड को देखकर लोग गाड़ियों के हॉर्न बजाकर खुशी जाहिर करते हैं।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News