थ्री लेयर जांच व लाइव मॉनिटरिंग में अभ्यर्थियों ने दी पीएससी परीक्षा – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता| खरगोन
शहर में रविवार को मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त प्रोटोकॉल के बीच हुई। 8 परीक्षा केंद्रों पर 2839 अभ्यर्थी के लिए व्यवस्था की गई थी।
नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को तीन स्तर की सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों के बाहर और अंदर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सशस्त्र बल तैनात किए गए, वहीं सेंट्रल कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की सीसीटीवी के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की गई। परीक्षा की निगरानी संभागीय पर्यवेक्षक के रूप में रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी एनसी नागराज ने की।
महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पर्यवेक्षकों द्वारा की गई। प्रवेश से पहले कतारों में अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षार्थियों को केवल बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ ले जाने की अनुमति दी गई। केंद्रों के बाहर प्रतिबंधित सामग्री की सूची भी चस्पा की गई थी। 8 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्र में परीक्षा कराई गई। प्रथम सत्र में 2229 अभ्यर्थी उपस्थित व 610 अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में 2207 शामिल हुए और 632 अनुपस्थित रहे। 9 दिव्यांग अभ्यर्थियों में से 6 शामिल हुए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News