—विज्ञापन—
देशभर में आज 15 मार्च 2026 को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. साथ ही आज 3 बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं भी घट रही हैं. सुबह-सुबह सूर्य ग्रह का राशि गोचर हो गया है, जिसके बाद चंद्र ने नक्षत्र परिवर्तन किया. वहीं, अब शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन तीनों ग्रहों के गोचर के प्रभाव से आज से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएगा. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर के सही समय और इससे लाभ प्राप्त करने वाली 4 राशियों के बारे में.
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 मार्च 2026 की सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य ग्रह का मीन राशि में गोचर हुआ है, जिसके बाद सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर चंद्र ग्रह ने श्रवण नक्षत्र में कदम रखा. वहीं, अब शुक्र ग्रह सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे.
मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति में एकदम से तो नहीं लेकिन धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा परिवार वालों का मुश्किल समय में साथ मिलेगा.
जिन लोगों से आपकी बोलचाल बंद है, उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. कारोबार के विस्तार के लिए परिवार के लोगों द्वारा ली गई सलाह लाभदायक सिद्ध होगी. यदि माता-पिता बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान देंगे तो वो बीमारियों से बचे रहेंगे.
बिजनेस में रिस्क की जगह शांत दिमाग से लिए गए फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे. अगर आप किसी चीज को सीखने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. इसके अलावा आपका और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
विरोधियों के एक्टिव न रहने के कारण समय पर काम पूरे होंगे. साथ ही घर का माहौल सुधरेगा. नई चीजों को सीखने की जिज्ञासा आपके मन में रहेगी. बता दें कि इस दौरान आप वाहन चलाना भी सीख सकते हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in