जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ गई… अमेरिका से लौटी भारतीय महिला ने बताया अपना अनुभव – AajTak

Feedback
अमेरिका और भारत. दुनिया के दो अलग रंग. आमतौर पर लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में भारत से अमेरिका जाते हैं, लेकिन यह कहानी उल्टी दिशा की है. यह उस बदलाव की कहानी है, जब कोई अमेरिका छोड़कर वापस भारत आता है और फिर जिंदगी को नए सिरे से समझना पड़ता है.
17 साल अमेरिका में रहने के बाद एक भारतीय मूल की महिला धारा ने इसी अनुभव को साझा किया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि भारत लौटना उनके लिए एक साथ सुकून देने वाला और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा.
‘हमने पूरी जिंदगी समेट ली’
धारा ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ अमेरिका की जिंदगी छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “17 साल अमेरिका में रहने के बाद हमने अपनी पूरी जिंदगी समेटी और भारत आ गए. लोग मुझसे पूछ रहे थे कि यह बदलाव कैसा रहा, तो 6 महीने बाद मैं अपना अनुभव बता रही हूं.”
नई शुरुआत जैसा लगा
धारा के मुताबिक, भारत लौटना उतना आसान नहीं था जितना उन्होंने सोचा था. वह 15 साल की उम्र में भारत से गई थीं और उनकी पहचान अमेरिका में बनी. ऐसे में वापसी कई मायनों में नई शुरुआत जैसी लगी.
उन्होंने कहा, “यह मेरा घर है, लेकिन फिर भी बहुत कुछ नया लगता है. नई दिनचर्या, नया सिस्टम और जीवन की अलग रफ्तार को समझना पड़ रहा है.
देखें वीडियो
A post shared by Dhara (@twinsbymyside)
मुश्किलों के बीच सुकून
धारा ने माना कि कई बार वह खुद को असहज और अभिभूत महसूस करती हैं. उन्हें अमेरिका की पुरानी जिंदगी की याद भी आती है. लेकिन इसके साथ ही भारत में रहने के कुछ खास पहलू भी उन्हें सुकून देते हैं.
उन्होंने कहा कि यहां परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलता है और जीवन की रफ्तार धीमी है, जिससे बच्चों के साथ समय बिताना आसान हो जाता है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने कहा कि नई शुरुआत हमेशा कठिन होती है, जबकि कई लोगों ने धारा की ईमानदारी की सराहना की.
यह कहानी बताती है कि विदेश से लौटना सिर्फ जगह बदलना नहीं, बल्कि जिंदगी को नए नजरिए से फिर से जीना होता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News