Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते पर साइन हुए. वहीं, शेयर बाज़ार में आज सेंसेक्‍स 639.42 अंक या 0.83% चढ़कर 77,303.63 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 194 अंक या 0.81 फीसदी चढ़कर 24092 अंक पर बंद हुआ. इन खबरों के अलावा, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत 2025 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा रक्षा खर्च करने वाला देश रहा. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.
रोजगार, मोटा निवेश, जीरो टैरिफ और… IND-न्यूजीलैंड FTA पर लगी फाइनल मोहर
भारत और न्‍यूज़ीलैंड के बीच सोमवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हो चुके हैं. न्यूज़ीलैंड के PM क्रिस्‍टोर लक्‍सन ने इसे ‘एक जेनरेशन में एक बार होने वाला’ समझौता बताया है. उन्‍होंने कहा कि यह समझौता वस्‍तुओं, सर्विसेज, निवेश और श्रम के क्षेत्र में एक नया अवसर खोलेगा. इसके तहत भारत में न्‍यूज़ीलैंड $20 अरब का निवेश भी करेगा.
एक के बाद एक आईं ये 3 खबरें… फिर निवेशकों ने छाप डाले 7 लाख करोड़, स्‍टॉक मार्केट में अच्‍छी तेजी!
शेयर बाज़ार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शानदार तेज़ी देखने को मिली है. कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 639.42 अंक या 0.83% चढ़कर 77,303.63 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 194 अंक या 0.81 फीसदी चढ़कर 24092 अंक पर बंद हुआ. इस अच्‍छी तेज़ी के कारण शेयर बाजार निवेशकों का पोर्टफोलियो करीब 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है. 
ऑपरेशन सिंदूर का असर, भारत का रक्षा खर्च 8.66 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, SIPRI की रिपोर्ट
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 27 अप्रैल 2026 को अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा रक्षा खर्च करने वाला देश रहा. भारत ने अपना सैन्य खर्च 8.9 प्रतिशत बढ़ाकर 8.66 लाख करोड़ रुपये कर लिया. इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर था.
‘बंगाल में BJP के मुख्यमंत्री की शपथ होगी’, PM नरेंद्र मोदी ने बांग्ला में रिलीज किया ऑडियो
पश्चिम बंगाल में सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का समय खत्म हो गया. सभी राजनीतिक दलों ने इस दौरान जमकर मेहनत की और लोगों से अपने पार्टी को वोट देने की अपील की. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला में एक ऑडियो जारी किया है और कहा है कि यह चुनावी प्रचार नहीं, एक तीर्थ यात्रा जैसा अनुभव रहा. जनता का स्नेह ही सबसे बड़ी पूंजी है.
दिल्ली: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग में भारी उछाल, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा
दिल्ली में जैसे-जैसे तापमान लगातार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली की मांग भी तेज़ी से बढ़ती जा रही है. पिछले साल जहां अधिकतम मांग करीब 7600 मेगावाट तक पहुंची थी. वहीं इस बार मई-जून में इसके 8000 मेगावाट के पार जाने की संभावना जताई जा रही है. 25 अप्रैल को ही दिल्ली में बिजली की डिमांड 6517 मेगा वॉट का आंकड़ा छू लिया है.
AAP को झटका, राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली राज्यसभा सभापति से मंजूरी
राज्यसभा में राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदो को BJP में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंज़ूरी दे दी है. इनमें अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता का नाम है. अब राज्यसभा में बीजेपी के सांसदो की संख्या 113 हो गई है.
भारत के बाद अब इस देश को फिर से मिली रूसी तेल खरीद की छूट! आखिर क्यों मेहरबान हैं ट्रंप
मध्य पूर्व संकट के बीच अमेरिका ने फिलीपींस के अनुरोध पर उसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने के लिए अस्थायी छूट दे दी है. फिलीपींस के ऊर्जा विभाग के मुताबिक, यह छूट 17 अप्रैल से 16 मई तक प्रभावी रहेगी. इससे पहले मार्च में भी अमेरिका ने 30 दिन की छूट दी थी, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी.
फौज हटाओ, कैदी छोड़ो… हिज्बुल्लाह के नए चीफ नाइम कासिम ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें
लेबनान में जारी तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह प्रमुख शेख नाइम कासिम ने इजरायल के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने युद्धविराम के लिए कुछ साफ और सख्त शर्तें सामने रखी हैं. पहली शर्त यह है कि इजरायल जमीन, समुद्र और हवा से हमले पूरी तरह बंद करे. यानी हर तरफ से हमला रुकना चाहिए.
INS सुदर्शिनी ने लास पाल्मास में पोर्ट कॉल पूरा किया, अगला डेस्टिनेशन पोर्ट वर्डे
भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण जहाज INS सुदर्शिनी ने स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में स्थित लास पाल्मास बंदरगाह पर तीन दिन का महत्वपूर्ण पोर्ट कॉल पूरा कर लिया है. यह दौरा 26 अप्रैल 2026 को समाप्त हुआ. इस यात्रा के दौरान जहाज ने समुद्री कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय दोस्ती को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
गुस्से में सीमा लांघ गए अंगकृष रघुवंशी, IPL ने फौरन ठोका जुर्माना- डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा
KKR के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के चलते 20% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. LSG के खिलाफ मैच में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिए जाने के बाद उन्होंने गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारा और हेलमेट फेंका.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News