Kal Ka Mausam: 9 राज्यों में तूफानी हवा और बारिश का अलर्ट, जानें अपने स्टेट का वेदर अपडेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Kal Ka Mausam 5 April: अप्रैल के महीने में तूफान और बारिश ने उत्तर भारत के राज्यों के लोगों की टेंशन एक बार फिर से बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने 5 अप्रैल से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 9 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी है. गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी मुसीबत बढ़ने वाली है. वहीं, दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए हैं. तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है.
दिल्ली-एनसीआर में 8 अप्रैल तक मौसम बिगड़ सकता है.IMD के अनुसार, 5 और 6 अप्रैल को मौसम कुछ साफ रहने की आंशका है. लेकिन 7 और 8 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल छाने और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों का सिलसिला शुरू हो सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ सकता है. आईएमडी ने राजधानी लखनऊ सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
IMD ने बिहार में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है. आईएमडी ने 5 अप्रैल की शाम से मैदानी इलाकों जैसे ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर, इसके अलावा मध्य पहाड़ी जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. ये गतिविधियां 7 अप्रैल तक जारी रह सकती हैं वहीं 8 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है. इसमें 8 अप्रैल को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 5 से 7 अप्रैल तक मौसम बदलने की उम्मीद है. आईएमडी के अनुसार, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है.
वहीं, जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अप्रैल (शनिवार) को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभागों और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण तूफान, भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. हालांकि, 5-6 अप्रैल को मौसम की गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ सकती हैं, लेकिन 7 अप्रैल से एक नया और अधिक शक्तिशाली ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे पूरे राज्य में एक बार फिर तूफान और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 5 अप्रैल को मौसम बदल सकता है. आईएमडी के अनुसार, भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 5 से 15 अप्रैल के बीच मौसम बिगड़ सकता है. 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है. भारी बारिश से कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होने की संभावना बन सकती है. वहीं, 10-11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) कुछ समय के लिए हो सकती है, जबकि 12-15 अप्रैल को आमतौर पर मौसम सही रहेगा.
आईएमडी ने 5 अप्रैल को उत्तराखंड में, गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News