कानपुर में यंग इंडिया (वाईआई) कानपुर के मासूम वर्टिकल ने एक्सेसिबिलिटी टीम के सहयोग से ज्योति बाधिर विद्यालय में जागरूकता और प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इसमें कक्षा 2 से 8 तक के मूक-बधिर बच्चों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी ग
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आत्मरक्षा प्रशिक्षण रहा, जिसमें ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों ने बच्चों को बुनियादी तकनीक सिखाईं। बच्चों ने इन तकनीकों का अभ्यास भी किया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपनी सुरक्षा कर सकें।
वाईआई कानपुर ने घोषणा की कि इस प्रशिक्षण को विद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा और हर सप्ताह नियमित सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को लगातार मार्गदर्शन मिलता रहे। कार्यक्रम में वाईआई के सदस्य उत्कर्षा मालविका, अवनी, चैप्टर चेयर संजिता अग्रवाल और साक्षी अग्रवाल मौजूद रहीं। आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.