—विज्ञापन—
IPL 2026, SRH vs LSG: आईपीएल 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को डबल हेडर खेला जाएगा. दिन के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत होगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ लखनऊ की टीम सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, मौसम-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.
IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 2 मैच खेले हैं और एक मैच जीत हासिल की है. SRH को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार मिली, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर टीम ने जोरदार वापसी की. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार झेलनी पड़ी. ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम इस मैच में हैदराबाद को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो LSG का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 और हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच पर बारिश का खतरा बना हुआ है. तेलंगाना में 7 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी है और अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. ऐसे में बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है.
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. पिछली बार यहां दोपहर के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे, जिसके जवाब राजस्थान रॉयल्स ने 242 रन बनाए थे. इस मैदान पर खेले गए पिछले 6 मैचों में 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार/हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स / डेविड पेन, ईशान मलिंगा. इम्पैक्ट प्लेयर – सलिल अरोड़ा.
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान. इम्पैक्ट प्लेयर – प्रिंस यादव.
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टर ऐप और बेवसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in