By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 142 सीटें हैं. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आएंगे.
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 142 सीटें हैं. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आएंगे. पीएम मोदी वाराणसी में ठहरे हुए हैं. सुबह 8 बजे वो काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी हरदोई के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वो सुबह 11.30 बजे योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. बेंगलुरु के वसंतपुरा स्थित इस्कॉन मंदिर में चंदन अलंकार उत्सव का समापन होगा, जहां श्री लक्ष्मी नरसिम्हा को चंदन के लेप से सुशोभित किया जाएगा. दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत में मौसम में बदलाव की संभावना है.देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Apr 29,2026 12:00 AM IST