—विज्ञापन—
Haryana Exit Poll 2024 Latest Update: हरियाणा में वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के सर्वे सामने आने लगे हैं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को प्रदेश में जबरदस्त फायदा होने वाला है। एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बना लेगी जबकि बीजेपी को तगड़ा नुकसान हो सकता है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं, तो लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हरियाणा में जीत हासिल करना कांग्रेस के लिए बड़ी संजीवनी साबित हो सकती है।
Matrize ने कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है जबकि बीजेपी के खाते में 18 से 24 सीटें आ सकती हैं। पिछली बार बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली जेजेपी को इस बार खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। अगस्त में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के साथ ही चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की भी घोषणा की थी। पहले चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान करवाने की बात कही। मगर बाद में मतदान को आगे बढ़ा दिया गया। राज्य की सभी 90 सीटों पर 1 ही चरण में चुनाव हुआ। आज यानी 5 अक्टूबर को चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। अब सभी नतीजे जानने को बेताब हैं। नतीजे बेशक 2 दिन बाद सामने आएंगे। मगर आइए आज देखते हैं हरियाणा में जीत का रुझान किस पार्टी की तरफ है?
हरियाणा विधानसभा चुनाव ने पूरे देश में जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार राज्य में बीजेपी और कांग्रेस की करारी टक्कर देखने को मिल रही है। अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव में जबरदस्त भूमिका निभाई है। वहीं पिछली बार बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP ने भी इस बार अकेले ही ताल ठोंकी है।
हरियाणा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। आंकड़ों की मानें तो राज्य की 90 विधानसबा सीटों पर 1036 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। वहीं कुछ दिग्गज हस्तियों की एंट्री से हरियाणा की कुछ सीटें हॉट सीट में तब्दील हो चुकी हैं। इस लिस्ट में सीएम नायब सैनी (लाडवा) से लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (उंचाना कलां), विनेश फोगाट (जुलाना), अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद), बीजेपी नेता अनिल विज (अंबाला कैंट) और बीजेपी नेता ओपी धनखड़ (बादली) समेत कई मशहूर चेहरे शामिल हैं।
Edited By
Sakshi Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in