थोड़ी देर में मुरादाबाद पहुंचेंगे CM योगी: जनसभा को संबोधित करेंगे,365.50 करोड़ की परियोजनाओं का लोकापर्ण औ… – Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद के दौरे आ रहे हैं। वह जिले को 365.50 करोड़ रुपए की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
इनमें 136.15 करोड़ रुपए की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 229.35 करोड़ रुपए की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पहले ये तस्वीरें देखिए
डीएम और एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार देर रात तक जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
सबसे अधिक सौगात मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी
मुख्यमंत्री के दौरे में सबसे अधिक सौगात मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी। यहां 237.88 करोड़ रुपए की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
इनमें 84.06 करोड़ रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण और 153.82 करोड़ रुपए के 11 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को 105.74 करोड़ रुपए की 27 परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें 39.60 करोड़ रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण और 66.14 करोड़ रुपए के 18 कार्यों का शिलान्यास होगा।
वहीं, मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में 21.88 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 12.49 करोड़ रुपए की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9.39 करोड़ रुपए की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दिनांक 30 जून 2026
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News