शहर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर पीपल्स पल्स का एग्जिट पोल
Peoples Pulse Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2026) में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 4 मई को यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि क्या ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती हैं या भाजपा इस बार टीएमसी के गढ़ में सेंध लगाने में सफल होती है। साथ ही यह भी तय होगा कि कांग्रेस और वामपंथी दल ‘दीदी’ को सत्ता से हटाने में कामयाब होते हैं या नहीं।
आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे। कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी किए हैं। विभिन्न एग्जिट पोल में विभिन्न पार्टियों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग आकलन सामने आए हैं। यहां हम आपके लिए Peoples Pulse एग्जिट पोल्स के नतीजे लेकर आए हैं।
तृणमूल कांग्रेस : 178-189
भाजपा : 95-110
कांग्रेस : 1-3
वाम दल : 0-1
अन्य : 0
ये भी पढ़ें – Matrize Exit Poll West Bengal Election 2026 : बंगाल में इस बार भाजपा सरकार, दीदी सत्ता से बाहर
Peoples Pulse के एग्जिट पोल्स के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी यानी ‘दीदी’ की सत्ता में वापसी तय है। एग्जिट पोल के अनुसार सत्तारूढ़ TMC को 178 से 189 तक सीटें मिल सकती हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है और दीदी प्रचंड बहुमत से सत्ता में बनी रह सकती हैं।
ये भी पढ़ें – Chanakya Strategies चुनाव 2026 एग्जिट पोल : पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, दीदी को नहीं मिला जनता का प्यार
अगर एग्जिट पोल के नतीजे 4 मई को असली परिणाम में भी बदले तो पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा। इस एग्जिट पोल में भाजपा को सिर्फ 95 से 110 सीटें तक मिलने का अनुमान है।
गौरतलब है कि पहले चरण के चुनाव के लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी हुई थी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल थी और 9 अप्रैल तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर दिया गया था। इसके बाद 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 152 सीटों पर लगभग 92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें – बंगाल समेत पांचों राज्यों में किसके सिर पर सजेगा ताज? टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में असम में फिर भाजपा सरकार
दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की गई थी। नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल थी और 13 अप्रैल तक नाम वापसी का समय दिया गया। 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और 142 सीटों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी… और देखें