Pisces Horoscope Today 30 april 2026 aaj ka meen rashifal: आज कोई आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकता है, अगर आप अपनी वैल्यू साफ नहीं करते। बुध का मीन से मेष में जाने से अब आपकी सोच और फोकस बदलने लगेगा। ग्रहों की चाल के बदलने पर अब आपका ध्यान पैसों पर ज्यादा जाएगा। आप अपनी बात ज्यादा साफ और सीधे तरीके से कहेंगे और आपको अपनी वैल्यू का एहसास ज्यादा होगा। आप फैसले भावनाओं से नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से लेने लगते हैं। लेकिन आपको ईमानदार रहना है। अपनी मेहनत और योगदान को महत्व दें। चाहे बात पैसे की हो, काम की, भावनाओं की या किसी पर्सनल रिक्वेस्ट की,उसे साफ शब्दों में रखें। चंद्रमा का कन्या से तुला में जाना यह भी दिखा सकता है कि आपके प्रयास और उसके बदले मिलने वाली चीजों में संतुलन कहां कम है। दूसरों की सुविधा के लिए अपनी जरूरतों को कम मत करें।
आज रिश्तों कै बैलेंस गड़बड़ा सकता है। क्योंकि रिश्ते में एक व्यक्ति ज्यादा दे रहा है, दूसरा उतना ध्यान नहीं दे रहा। कोई आपको चाहता तो है, लेकिन यह नहीं समझ पा रहा कि आप कितना दे रहे हैं। ऐसे में निराशा बढ़ने से पहले अपनी बात कह दें। प्यार में अपनी जरूरतों को दबाना सही नहीं है। सिंगल लोग किसी सिंपल और समझदार इंसान की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिश्ते में सिर्फ सुकून ही नहीं बल्कि सम्मान भी जरूरी है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आपसी कोशिश, सराहना और भावनात्मक संतुलन पर बात करनी चाहिए। प्यार तब बढ़ता है, जब दोनों तरफ से बराबर प्रयास दिखे। अपनापन के साथ न्याय भी जरूरी है। सही इंसान आपको अपनी जरूरतें कम करने के लिए मजबूर नहीं करेगा।
आज आपकी स्किल, इनकम और काम का रिजल्ट अहम रहेगा। आपको अपनी बात और काम को साफ तरीके से दिखाना होगा। जरूरत से ज्यादा विनम्र बनकर अपनी वैल्यू छुपाएं नहीं। ओवर दिखाने की भी जरूरत नहीं, बस सही तरीके से बताएं। नौकरी करने वालों को काम का बोझ, क्रेडिट या क्वालिटी पर साफ बात करनी चाहिए। बिजनेस करने वालों को प्राइस, सर्विस लिमिट और पेमेंट पर ध्यान देना होगा। अपने समय और मेहनत की कीमत समझें। स्टूडेंट्स उन विषयों पर फोकस करें जो भविष्य में कॉन्फिडेंस और कमाई बढ़ाएं। करियर तब आगे बढ़ता है, जब टैलेंट के साथ सेल्फ-रिस्पेक्ट भी जुड़ा हो। आपका काम अच्छा हो, लेकिन नजर भी आना चाहिए।
आज इनकम, सेविंग्स और खर्च को लेकर साफ सोच जरूरी है। अपनी वैल्यू समझकर फैसले लें। आज पैसा सिर्फ नंबर नहीं है, यह आपकी मेहनत की कीमत भी दिखाता है। पहले सेविंग्स पर ध्यान दें, फिर बाकी खर्च करें। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। ट्रेडिंग में भावनाओं या उम्मीद के भरोसे फैसले न लें। अगर किसी ने पैसे देने हैं, तो सीधे और सरल तरीके से मांगें। खरीदारी करते समय वही चुनें जो स्थिरता दे, न कि सिर्फ थोड़ी देर का सुकून। आर्थिक आत्मविश्वास तब बढ़ता है, जब आप अपनी अच्छाई के साथ अपनी इज्जत भी बनाए रखते हैं। फैसले साफ रखें। ताकि बाद में मन में कोई खींचतान न रहे।
आज पैरों, गले, नींद और थकान पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की भावनाएं ज्यादा लेने से शरीर भारी लग सकता है। दोनों के लिए अलग तरह का आराम जरूरी है। सादा और हल्का खाना खाएं। पानी पर्याप्त पिएं। अगर ज्यादा खड़े रहना या यात्रा है, तो पैरों को आराम दें। ऐसी देर रात की बातें न करें जो आपको भावनात्मक रूप से थका दें। म्यूजिक, प्रार्थना, गहरी सांस या शांत समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जब आपकी ऊर्जा हर जगह खर्च नहीं होगी, तब आपका आराम और नींद भी बेहतर होगी।
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play