West Bengal Exit Poll 2026 Live: फिर बंगाल में 100 सीटों तक सिमट जाएगी BJP, TMC चौथी बार बनाएगी सरकार, इस एग्ज – ABP News

West Bengal Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं. पोल ऑफ पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. राज्य की ममता सरकार के लिए पोल के अनुमान एक बड़े झटके की तरह हैं. हालांकि, यह एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है. असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे. इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया गया था. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले गए. इस चरण में रिकॉर्ड 93.2 फीसदी मतदान हुआ, जो लोगों की भारी भागीदारी को दिखाता है. इसके बाद दूसरे चरण का मतदान आज यानी 29 अप्रैल 2026 को जारी है.
Exit Poll सिर्फ अनुमान, फाइनल नतीजे नहीं होते
Exit Poll सिर्फ अनुमान होते हैं, असली नतीजे नहीं. कई बार ये अनुमान सही निकलते हैं और कई बार गलत भी हो जाते हैं, इसलिए अंतिम और असली परिणाम 4 मई को मतगणना के दिन ही साफ होंगे. इस तरह Exit Poll लोगों को चुनाव के बाद एक शुरुआती तस्वीर जरूर देते हैं, लेकिन असली फैसला मतगणना के बाद ही सामने आता है.
कुल 294 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल होंगे जारी
अगर सीटों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 148 सीटों की जरूरत होती है.
2021 विधानसभा चुनाव में क्या रहे थे नतीजे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में कुल 294 सीटों पर मतदान हुआ था. इस चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शानदार जीत हासिल की थी. पार्टी ने 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखा दी. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी. बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की, जो उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी गई. 

इस बार हुए चुनावों में शामिल पांच क्षेत्रों में सबसे महत्वपूर्ण पश्चिम बंगाल में, अधिकांश एग्जिट पोल 294 सीटों वाली विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को मामूली अंतर से हराकर भाजपा को मामूली बहुमत दिलाते दिख रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में, छह में से चार सर्वेक्षणकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मामूली अंतर से जीत का अनुमान लगाया है, जबकि दो ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है. बंगाल में मुकाबला सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के बीच है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News