Hi, what are you looking for?
By
Published
YouTube पर हिंदी न्यूज चैनलों के साप्ताहिक आंकड़ों में इस बार बड़ा मुकाबला देखने को मिला है। 18 से 24 अप्रैल के बीच के डेटा में News18 इंडिया ने सबसे ज्यादा व्यूज हासिल कर पहला स्थान पाया है।
डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म DataBeings के जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस हफ्ते News18 India ने करीब 465.5 मिलियन व्यूज के साथ 24% व्यू शेयर हासिल करते हुए टॉप पोजीशन पर कब्जा जमाया।
दूसरे स्थान पर NDTV India रहा, जिसे 405.9 मिलियन व्यूज और 21% व्यू शेयर मिला।
तीसरे और चौथे नंबर पर कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां Times Now Navbharat (218.9 मिलियन) और ABP News (217.9 मिलियन) लगभग बराबरी पर रहे।
वहीं Aaj Tak 203.3 मिलियन व्यूज के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इसके अलावा चैनलों की पोजीशन देखिए…
YouTube पर इंग्लिश न्यूज चैनलों की साप्ताहिक रैंकिंग में इस बार CNN-News18 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। 18 से 24 अप्रैल के आंकड़ों में बाकी चैनलों के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
DataBeings के जारी आंकड़ों के मुताबिक, CNN-News18 ने 68.6 मिलियन व्यूज और 30% व्यू शेयर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
दूसरे नंबर पर ANI रहा, जिसे 33.5 मिलियन व्यूज और 14% शेयर मिला। वहीं NDTV 24×7 30.2 मिलियन व्यूज (13%) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
चौथे स्थान पर Republic World (20.3 मिलियन) और पांचवें पर India Today (18.9 मिलियन) रहे।
अन्य चैनलों की स्थिति इस प्रकार रही…
Your email address will not be published.
भड़ास ह्वाट्सऐप ग्रुप : WhatsAppGroup-24
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
© 2026 Bhadas4Media.com. All rights reserved. Looking to launch or maintain your own news platform? News Website & App Development