Feedback
मेरठ से प्रयागराज तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है. गंगा एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह से गूगल मैप पर मैप्ड हो चुका है, जिससे यात्रियों को रास्ता खोजने में आसानी होने लगी है. पहले शुरुआती दिनों में गूगल मैप कई बार दूसरे एक्सप्रेसवे या वैकल्पिक रास्ते दिखा रहा था, जिससे लोगों को भ्रम का सामना करना पड़ता था.
अब मेरठ से प्रयागराज के सिविल लाइंस तक की पूरी दूरी गूगल मैप पर साफ तौर पर दिखाई दे रही है. इससे यात्रियों को न केवल सही मार्ग मिल रहा है, बल्कि यात्रा का अनुमानित समय और दूरी भी सटीक तरीके से पता चल रही है.
अब गूगल मैप बताएगा हर एग्जिट और इंटरचेंज
गंगा एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले अलग-अलग जिलों के इंटरचेंज भी अब गूगल मैप पर पूरी तरह दिखाई देने लगे हैं. इससे यात्रियों को यह समझने में आसानी हो रही है कि किस जिले के लिए किस एग्जिट से उतरना है और कौन सा मार्ग सबसे बेहतर रहेगा.
यात्रियों ने साझा किए अनुभव
मेरठ से प्रयागराज जा रहे यात्री अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उन्हें यात्रा में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. गूगल मैप की मदद से वह बिना किसी रुकावट और भ्रम के सीधे प्रयागराज पहुंच गए.
वहीं, सचिन राय को शाहजहांपुर के जलालाबाद जाना था. उन्होंने बताया कि गूगल मैप ने उन्हें सीधे सही इंटरचेंज तक पहुंचाया, जिससे उनका समय भी बचा और सफर भी आसान हो गया.
अब कोई भम्र नहीं रहेगा
शुरुआती दिनों में यात्रियों की ओर से रास्ता गलत दिखाने और नेविगेशन में दिक्कतों की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन अब गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह अपडेट होने के बाद गूगल मैप पर सटीक तरीके से दिखाई दे रहा है. इससे आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू