अहमदाबाद, एजेंसी। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने रविवार को कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का भविष्य बेहद उज्ज्वल, लेकिन चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप नहीं होगा। देश के अंतरिक्ष से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत समय और संसाधनों की जरूरत है तभी ये सपने हकीकत बन पाएंगे। स्पेस एप्लीकेशन सेंटर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान शुक्ला ने कहा कि हमने 23 अगस्त, 2023 के बाद से इस दिन को मनाना शुरू किया। इस दिन इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक उतारा था।
वह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन था। हम उस घटना की याद में इस मौके को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तौर पर मनाते हैं।शुभांशु शुक्ला ने कहा कि इस समारोह में बच्चों ने रॉकेट और रोवर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अंतरिक्ष के क्षेत्र में निजी और सरकारी क्षेत्रों के बीच सहयोग को दिखाने वाली प्रस्तुतियां भी शामिल थीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play