कन्नौज स्टेशन पर निर्माणाधीन वेटिंग हॉल गिरा, 40 लोग दबे: 22 मजदूरों को निकाला; 13 करोड़ की लागत से बन रहा था – Dainik Bhaskar

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दो मंजिला निर्माणाधीन स्टेशन का लिंटर अचानक ढह गया। मलबे में 40 से ज्यादा मजदूर दब गए। अब तक 23 घायल जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं। इनमें से 4 को कानपुर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायलों को ई-रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया। सीनियर अफसरों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 1 जेसीबी और 3 गाड़ी फायर ब्रिगेड की मौके पर रेस्क्यू में जुटी हैं।
स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार सुबह लिंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा लिंटर ढह गया। यूपी सरकार मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे हैं। डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी बिनोद कुमार, सीओ सिटी घटनास्थल पर मौजूद हैं। कानपुर जोन के आईजी जोगेंद्र सिंह भी कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं।
सीएम योगी ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
हादसे की तस्वीरें देखिए-
पुरानी बिल्डिंग से सटा कर नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा कन्नौज रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग से सटा कर नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। दरअसल, 13 करोड़ की लागत से स्टेशन के वेटिंग एरिया का हाल बनाया जा रहा है। इसके लिए1 साल से काम चल रह है। इसका काम आशुतोष इंटरप्राइजेज को दिया गया था। ठेकेदार राम विलास राय काम करवा रहे थे।
यह निर्माण प्लेटफार्म पर ही हो रहा था। यहां दो मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से पर लिंटर डाला गया था। शनिवार दोपहर अचानक ऊपर का लेंटर ढह गया। इसकी चपेट में 20 से ज्यादा मजदूर आ गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे रोड से लेकर जीटी रोड तक भारी भीड़ जुट गई। एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां मुश्किल से निकल पा रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शी बोला- हादसे के समय कम से 40 से 50 लोग थे
एक प्रत्यक्षदर्शी महेश कुमार ने बताया- मैं खाना खाकर आया। इसके बाद मसाले का पहला चक्कर बनाया। इसी दौरान लिंटर गिर गया। हम एक पैर जनरेटर पर रखे थे, एक पैर मशीन पर रखे थे। समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है? हादसे के समय कम से कम 40-50 लोग मौजूद थे।
ये मजदूर मलबे में दबकर घायल हुए राम बहादुर (सरायमीरा), आर्यन (सरायमीरा), कमलेश (सुक्खापुरवा), ध्रुव (चौराचांदपुर), कमलेश (चौराचांदपुर), अनिल (चौराचंदपुर), श्यामू (चौराचांदपुर), संदीप (चौराचांदपुर), विकास (ईसवापुर), संजेश (नेरा), राजा (ईसवापुर), रामरूप (चौराचांदपुर), रोहित (चौराचांदपुर), स्वामी दास (बलिया), आदेश पाल (ईसवापुर) घायल हुए हैं।
—————————-
यह खबर भी पढ़ें
योगी को धमकी देने वाला थाने से लंगड़ाते निकला, हाथ जोड़कर कहा- साहब गलती हो गई…माफ कर दो, सभी धर्मों का सम्मान करूंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- हिंदुओं यह जो तुम्हारा महाकुंभ आ रहा है, हम मुसलमान चैलेंज करते हैं कि नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ जाएं…मुसलमानों जिहाद करो। ये 2025 राम मंदिर का आखिरी साल होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News