ईरान में बड़ा हादसा… ऑर्डनेंस क्लियरेंस मिशन के दौरान IRGC के 14 जवानों की मौत, 2 घायल – AajTak

Feedback
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने की बातचीत अभी चल ही रही है कि एक साथ कई बड़ी घटनाएं हो गई हैं. पहली बात यह कि ईरान में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानि IRGC के 14 जवान मारे गए. दूसरी बात यह कि IRGC ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया. और तीसरी बात यह कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया कि ईरान का नया प्रस्ताव उन्हें पसंद नहीं आया. यानी शांति की राह अभी भी बहुत मुश्किल है. 
ईरान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में जंजान नाम का एक प्रांत है. वहां IRGC की एक टीम एक खास काम कर रही थी. यह काम था जमीन में दबे या पड़े हुए न फटे हुए बमों और गोले-बारूद को हटाना. इसे ‘ऑर्डनेंस क्लियरेंस’ कहते हैं. इस दौरान अचानक एक न फटा हुआ बम फट गया. इस धमाके में IRGC के 14 जवान मारे गए और 2 घायल हो गए.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज ने बताया कि उस इलाके में करीब 1200 हेक्टेयर खेती की जमीन पर बिखरे हुए न फटे बमों का खतरा है. यानी यह हादसा एक बड़ी चल रही समस्या का हिस्सा है.
IRGC ने अमेरिका पर क्या बड़ा आरोप लगाया?
IRGC ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में कहा गया कि ट्रंप प्रशासन ने अपनी पुरानी नीति बदल दी है. पहले अमेरिका ‘दुनिया की ऊर्जा को काबू में रखने’ की नीति पर चलता था. लेकिन अब वो ‘बाधा डालने’ की नीति पर आ गया है.
IRGC ने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी की नाकेबंदी इसी बाधा डालने की बड़ी योजना के तहत की है. इसका असली मकसद चीन, रूस और यूरोप को रोकना है. लेकिन IRGC का दावा है कि यह योजना 20 दिनों में ही नाकाम हो गई है. और अब ईरान उन देशों का केंद्र बन गया है जो अमेरिका की इस ‘बाधा डालने’ की नीति के खिलाफ हैं.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने ठुकराया ईरान का नया प्रस्ताव, डील को लेकर सस्पेंस बरकरार
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने एक नया प्रस्ताव भेजा है लेकिन वो इससे खुश नहीं हैं. उनके शब्द थे कि ‘वो समझौता करना चाहते हैं लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं, देखते हैं क्या होता है.’
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने कुछ कदम जरूर उठाए हैं लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि ईरान आखिर में किसी समझौते तक पहुंच पाएगा.
इसके साथ राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि ईरान की नेतृत्व में बहुत बिखराव है. उनके मुताबिक वहां दो से तीन या शायद चार अलग-अलग गुट हैं जो अलग-अलग दिशाओं में खिंच रहे हैं. 
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इसी बिखराव की वजह से बातचीत में दिक्कत आ रही है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ये सभी गुट किसी न किसी तरह का समझौता चाहते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News