Basti News: बस्ती से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां किसी फिल्मी कहानी की तरह शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी को सोते वक्त कमरे में आग लगा कर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई. आग की वजह से प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया और कमरे के रोशनदान से कूद कर किसी तरह से जान बचाई. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
Trending Photos
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, प्यार, आग और साजिश का ऐसा तड़का है कि पुलिस भी सोच में पड़ गई. बस्ती की इस हैरान कर देने वाली घटना में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जहां लव स्टोरी बन गई क्राइम स्टोरी और चार साल से बिना शादी के लिव इन में रह रही शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी को सोते समय कमरे में आग लगा कर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई.
4 साल पहले प्यार चढ़ा परवान
आग की वजह से प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया और कमरे के रोशनदान से कूद कर किसी तरह से जान बचाई. प्रेमी का गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. आपको बता दें कि राम चंद्र गुप्ता और उस की शादीशुदा प्रेमिका कांति के बीच 4 साल पहले प्यार परवान चढ़ा.
दरवाजा बाहर से बंद भागी प्रेमिका
कांति अपने पति और दो बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमिका के घर रहने के लिए आ गईं, लेकिन उस समय लड़के के घर वालों ने इस का विरोध किया. जिस पर कांति देवी जहर को गोली खाने की धमकी देकर घर में जबरन अपने प्रेमी के साथ रहने लगी. 4 साल तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन उसके बाद दोनों में कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जिंदा जलाने का प्लान बनाया और रात 11 बजे जब उस का पति कमरे में सो रहा था तो चुपके से उठी और कमरे में आग लगा कर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गई.
प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जब आग पूरे कमरे में फैल गई प्रेमी भी जलने लगा तो उस ने शोर मचाना शुरू किया. आग इतनी तेजी से फैली कि प्रेमी बुरी तरह से झुलस गया और घर ने बने रोशनदान से किसी तरह कमरे के बाहर कूद कर जान बचाई. राम चन्दर गुप्ता को गंभीर हालत में बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उस की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है.
वहीं पीड़ित प्रेमी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ धारा 118(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. प्रेमिका की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है. प्रेमी की मां ने तहरीर में आरोप लगाए कि महिला अकसर उस के बेटे को प्रताड़ित करती थी और जान से मारने की धमकी देती थी.
यह भी पढ़िए: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक को टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.