NDA के बढ़ते कुनबे से कांग्रेस परेशान, मॉनसून सत्र से पहले DMK को मनाने की कोशिश तेज – Live Hindustan

संसद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बढ़ती संख्या के बीच विपक्षी INDIA गठबंधन ने भी अपना घर दुरुस्त करने के प्रयास तेज कर दिए है। गठबंधन जहां कई दूसरे विपक्षी दलों को साध रहा है, वहीं उन पार्टियों पर भी नजर है जो गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर चुकी है। इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने की फेहरिस्त में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) पहले नंबर पर है। डीएमके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के तमिलगा वेट्री कजगम को समर्थन देने के बाद मई में इंडिया गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया था। आठ जून को नई दिल्ली में हुई गठबंधन की बैठक में भी पार्टी शामिल नहीं हुई थी। रणनीतिकारों का कहना है कि डीएमके ने भले ही अलग होने की घोषणा कर दी हो, पर वह अब गठबंधन का हिस्सा है।

तमिलनाडु में गठबंधन सरकार के बावजूद कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की जून में हुई बैठक में टीवीके को आमंत्रित नहीं किया था। इसकी वजह यह मानी गई कि बैठक में टीवीके की मौजूदगी से डीएमके की नाराजगी बढ़ सकती थी। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन का एक राष्ट्रीय स्वरूप है। राज्य स्तर पर अलग अलग होते हुए भी राष्ट्रीय स्तर पर एक हो सकते हैं। कांग्रेस और वामपंथी दल केरल में एक दूसरे के धुर विरोधी है, पर राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ दोनों पार्टियां एकजुट हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस आमने-सामने थीं।

तमिलनाडु चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने डीएमके के साथ अपना 60 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया है। हालांकि, गठबंधन को उम्मीद है कि वक्त के साथ डीएमके की नाराजगी कम होगी और वह संसद के अंदर और बाहर गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा का मुकाबला करेगी।

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में टूट के बाद संसद में एनडीए के सांसदों की संख्या बढ़ी है। लोकसभा में एनडीए के 319 सांसद हो चुके हैं। लोकसभा में डीएमके के 22 और राज्यसभा में आठ सांसद हैं।

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News